फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman arrested for threatening to implicate someone in a false case.

Faridabad News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for threatening to implicate someone in a false case.
फरीदाबाद। ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और पैसे न देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में थाना सेंट्रल पुलिस ने 22 अगस्त को आरोपी महिला को उसके संगम विहार (दिल्ली) स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फरीदाबाद निवासी महिला ने थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में उसके पति की पहचान दिल्ली निवासी आरोपी महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने उनके परिवार की निजी जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद उसने अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए और धीरे-धीरे दबाव बनाकर करीब 1.5 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। जनवरी 2025 में आरोपी महिला ने उसके पति से 50 हजार रुपये और मांगे। जब पति ने पैसे देने से इन्कार किया, तो उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामले का पता चलने पर शिकायतकर्ता पत्नी ने खुद महिला से संपर्क कर पति से दूर रहने को कहा, जिस पर आरोपी महिला और उसकी बहन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दीं।आरोपी महिला शिकायतकर्ता के पति के दफ्तर भी पहुंच गई और उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद उसने 20 लाख रुपये की बड़ी मांग रख दी और साफ कहा कि यदि रुपये नहीं मिले तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed