फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manager arrested in spa sex racket case; FIR registered against the operator.

Faridabad News: स्पा में देह व्यापार करने के मामले में मैनेजर गिरफ्तार, संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Manager arrested in spa sex racket case; FIR registered against the operator.
जांच के दौरान स्पा के काउंटर से 13,610 रुपये और दो रजिस्टर बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 के एल्डिको मॉल स्थित द गोल्डन स्पा में देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने स्पा के मैनेजर अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फर्जी ग्राहक से एक हजार रुपये लेने के बाद उसे दबोचा गया।

जांच के दौरान स्पा के काउंटर से 13,610 रुपये और दो रजिस्टर बरामद हुए हैं। पुलिस ने स्पा संचालक इरफान अली को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 22 अगस्त को संजय को फर्जी ग्राहक बनाकर 500-500 रुपये के दो नोट देकर स्पा में भेजा। दोनों नोटों के नंबर पहले से दर्ज कर उन पर पुलिसकर्मी के हस्ताक्षर किए गए थे। फर्जी ग्राहक ने काउंटर पर रकम दी। काउंटर पर मौजूद युवक ने उसे अंदर मौजूद महिलाओं में से पसंद करने और रकम देकर संबंध बनाने की बात कही, इसके बाद ग्राहक ने बाहर आकर पुलिस टीम को इशारा किया। टीम ने अंदर पहुंचकर काउंटर पर मौजूद युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित बताया और खुद को स्पा का मैनेजर बताते हुए इरफान अली को मालिक बताया। काउंटर की तलाशी ली तो 13,610 रुपये मिले। इनमें फर्जी ग्राहक को दिए गए दोनों नोट भी शामिल थे। कैबिनों की तलाशी के दौरान पांच महिलाएं मिलीं। एक कमरे में गद्दे के नीचे दो रजिस्टर भी बरामद हुए। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed