फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   harry verma murder case Both convicts to be hanged on October 25

हैरी वर्मा हत्याकांड: दोनों दोषियों को 25 अक्तूबर को होगी फांसी

Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
harry verma murder case Both convicts to be hanged on October 25
हैरी वर्मा हत्याकांड - फोटो : File Photo
2005 के बहुचर्चित हैरी वर्मा हत्याकांड के दोनों दोषियों को 25 अक्तूबर को पटियाला सेंट्रल जेल में फांसी दी जाएगी। दोनों की दया याविका को राष्ट्रपति द्वारा रद की दी गई है। हैरी वर्मा के एडवोकेट मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि फांसी देने के लिए पटियाला जेल अधिकारी इंतजाम करेंगे और दोनों दोषियों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब में कोई भी जल्लाद नहीं है इसलिए दिल्ली की तिहाड़ जेल के जल्लाद कालू ही दोनों को फांसी देंगे। हैरी वर्मा के पिता रवि वर्मा और चाचा संजीव वर्मा ने कहा कि साढ़े 11 साल बाद उन्हें न्याय मिला है।
विज्ञापन


नशे का इंजेक्शन देकर मारा गया था
14 फरवरी 2005 की सुबह नौवीं कक्षा के हैरी का कच्चा टोबा के पास से किडनैप हुआ था। तीन घंटे बाद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 50 लाख रुपये मांगे। नशे के इंजेक्शन देकर हैरी की हत्या कर दी गई थी। होशियारपुर की सेशन कोर्ट के सेशन जज जीके राय ने इस केस में विक्रम सिंह उर्फ विक्की, जसवीर सिंह उर्फ जस्सा और सोनिया को 21 दिसंबर 2006 को मौत की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने खारिज की दया याचिका, तिहाड़ जेल से आएगा जल्लाद

harry verma murder case Both convicts to be hanged on October 25
इसके बाद हाई कोर्ट ने सोनिया की फांसी को ताउम्र कैद में बदल दिया गया। बाकी दोनों दोषियों की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। 25 सितंबर 2012 को जारी किए गए डेथ वारंट में दोनों को पांच अक्टूबर 2012 को फांसी देने के आदेश दिए गए थे।

इस पर दोषियों की तरफ से एक पटीशन दायर की गई, जिससे फांसी से दो दिन पहले उस पर रोक लग गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 11 अक्तूबर 2012 को दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी गई थी। दोषियों ने 2013 में राष्ट्रपति और पंजाब के राज्यपाल से रहम की अपील की थी। दोनों की तरफ से इसे रद्द कर दिया गया था। जनवरी 2016 में इन्होंने राष्ट्रपति के पास फिर से दया याचिका दी थी जो सितंबर में खारिज कर दी गई। विक्की हैरी के पिता का दोस्त था जबकि उसकी पत्नी सोनिया बच्चे की टीचर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed