{"_id":"5b995be8867a557eb3414400","slug":"harassment-case-respond-of-notice-will-be-given-by-employees-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मी का यौन उत्पीड़न: एक सप्ताह में CHB कर्मियों को देना होगा नोटिस का जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मी का यौन उत्पीड़न: एक सप्ताह में CHB कर्मियों को देना होगा नोटिस का जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचबी में महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद से बोर्ड में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। जवाब मिलने के बाद ही सीएचबी प्रशासन की ओर से अगली कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के चेयरमैन ने बुधवार को आरोपी कर्मचारियों को बुलाकर पूरे मामले की हकीकत जानी। प्रकरण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चेयरमैन ने एक-एक आरोपी से बारी-बारी बात की और मामले की वास्तविकता जानने की कोशिश की। यूटी प्रशासनिक भवन में करीब दो घंटे तक कर्मचारियों से पूछताछ चलती रही। इस संदर्भ में चेयरमैन अजोय कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सेक्टर-9 स्थित सीएचबी कार्यालय में बीते 20 वर्षों से तैनात एक महिला कर्मचारी ने बोर्ड के 11 कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोपियों में 2 महिला और 2 रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं। पीड़ित महिला कर्मचारी ने इस संबंध में बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) कार्यालय को लिखित शिकायत दी है। महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि विभाग के कुछ कर्मचारी आए दिन उससे छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसका यौन उत्पीड़न करते हैं।