फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hanging punishment for father and uncle in honor killing

पंचकूला में बेटी की हत्या पर 2 को फांसी

Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Thu, 18 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
hanging punishment for father and uncle in honor killing

अपनी इज्जत के लिए नाबालिग की हत्या कर उसे जमीन में दबाने की साजिश करने वाले पिता और चाचा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई।

विज्ञापन


अदालत ने मूल रूप से श्यामली (उत्तर प्रदेश) निवासी लड़की ताहिरा के पिता शौकीन और चाचा सलीम के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। आठ साल बाद इस तरह का यह पहला मामला है, जब ऑनर किलिंग में एक साथ दो भाइयों को फांसी की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि जिसके इशारे पर हत्या की गई थी, उसने ही पुलिस को शिकायत भी दी थी। जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि 15 वर्षीय ताहिरा के मुंह पर तकिया रखकर हत्या की कोशिश की गई थी और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ था कि उसके माथे पर चोट थी और नाक की हड्डी भी टूट चुकी थी।

पिता ने ही बेटी की हत्या करने को कहा

hanging punishment for father and uncle in honor killing

ताहिरा के पिता शौकीन परिवार के साथ श्यामली (उत्तर प्रदेश) और चाचा सलीम पंचकूला के गांव खंगेसरा में रहते थे। श्यामली में ताहिरा की बड़ी बहन की शादी की बातचीत चल रही थी।

जिस लड़की से ताहिरा की बहन की शादी होने वाली थे, उसने ताहिरा को पसंद किया। दोनों में प्यार हुआ और दोनों कहीं चले गए। काफी समझाने के बाद भी जब ताहिरा नहीं लौटी तो शौकीन ने उसे झांसे में लेकर अपने भाई सलीम के पास खंगेसरा भेज दिया।

साथ ही यह भी कह दिया कि अगर समझाने के बाद भी नहीं मानती है तो उसकी हत्या कर दो। इसके बाद लड़की का भाई भी अपने चाचा के यहां पहुंच गया। बाद में सलीम, उसके एक नाबालिग बेटे ने मिलकर ताहिरा की हत्या कर दी और शव को अलीपुर नदी के पास दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed