{"_id":"3c7e824987093434abb4fbff805beb31","slug":"half-million-swindle-from-elderly-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर जमा करवाने गए बुजुर्ग से सवा लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर जमा करवाने गए बुजुर्ग से सवा लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक सेक्टर-8 में आयकर जमा करवाने गए बुजुर्ग की सहायता करने के नाम पर एक युवक एक लाख 24 हजार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग को चकमा देने के लिए रुपये ठगने वाले युवक ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया था। आरोपी युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पंचकूला निवासी काशीनाथ की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया।
पंचकूला निवासी काशीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह आयकर जमा करवाने सेक्टर-8 के एचडीएफसी बैंक में गए थे।
बैंक में भीड़ ज्यादा होने के चलते उन्होंने फार्म भरने के लिए सहायता मांगी। इतने में एक युवक आया और खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर फार्म भरवाने लगा।
इतने में वे एक लाख 24 हजार रुपये युवक के हाथ में देकर फार्म भरने लगे। थोड़ी देर बाद देखा तो युवक गायब था। उन्होंने रुपये लेकर जाने की जानकारी बैंक मैनेजर को दी।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो युवक बुजुर्ग की नगदी लेकर बैंक से बाहर जा रहा था। सेक्टर-3 थाना पुलिस फरार युवक की तलाश करने में लगी हुई है।