फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   half burnt dead body found of kidnapped girl child in phagwara of punjab

दो साल की बच्ची को उठा ले गए 3 युवक, देखिए किस हाल में मिली?

Mon, 14 Nov 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर/फगवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर/फगवाड़ा Updated Mon, 14 Nov 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
half burnt dead body found of kidnapped girl child in phagwara of punjab
दो दिन से किडनेप बच्ची का अधजला शव मिला
दादा के साथ घूम रही दो साल की बच्ची को उठाकर ले गए तीन बाइक सवार युवक। जिस हाल में वह मिली, देखकर मां-बाप की रूह कांप गई। घटना पंजाब के फगवाड़ा की है। नवांशहर के गांव खोथड़ा से 11 नवंबर को अगवा दो साल की बच्ची रोशनी की अधजली लाश होशियारपुर के गांव कोट फतूही से बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस बच्ची की जान बेशक नही बचा सकी लेकिन 72 घंटो में ही पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी, लेकिन बच्ची के रोने पर उन्होंने उसका गला घोंट दिया और फिर उसका शव जलाने का प्रयास किया। मामले के दो आरोपी बच्ची के गांव के ही है। रोशनी के पिता दुबई में रहते हैं और बच्ची का जन्म भी वहीं हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


नवांशहर के एसएसपी नवीन सिंगला के मुताबिक 11 नवंबर को राम दरेश सिंह वासी खोथड़ा ने थाना बहराम को सूचित किया कि शाम करीब तीन बजे वह अपने घर के सामने अपने दो पोतियों रिद्धि (3) और रोशनी (2) को पंगुड़ा ट्राली में घुमा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने थोड़ी दूर आकर बाइक रोकी। दो नकाबपोश युवक ने उसे धक्का दिया और रोशनी को उठाकर बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देख भागने लगे युवक, दबोचा तो खुलासा हुआ

half burnt dead body found of kidnapped girl child in phagwara of punjab
जांच करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
सिंगला ने बताया कि इस संबंध में थाना बहराम में धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया था।  एसएसपी सिंगला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी (आई) हरिंदरपाल सिंह, डीएसपी बंगा हरविंदर सिंह, डीएसपी (आई) राज पाल सिंह, थाना बहराम प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर चांद, सीआईए स्टाफ प्रभारी सुखजीत सिंह, थाना सदर बंगा प्रभारी एसआई रमनदीप सिंह पर आधारित अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर बच्ची की तलाश शुरू की।

इंस्पेक्टर सुरिंदर चांद ने पुलिस पार्टी के साथ प्वाइंट फराला में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गांव मुन्ना की साइड से तीन युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। तीनों का हुलिया आरोपी युवकों से मिलता देख पुलिस ने उन्हें काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो रोशनी के अपहरण और कत्ल का खुलासा हो गया।

50 लाख रुपये फिरौती लेने की बना रहे थे योजना

half burnt dead body found of kidnapped girl child in phagwara of punjab
अपहरण
एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने माना कि 50 लाख रुपये की फिरौती लेने के लिए उन्होंने बच्ची का अपहरण किया था। जब वह बच्ची को उठा कर ले जा रहे थे तो वह चुप नहीं हो रही थी। इस पर उन्होंने गांव नडालों जिला होशियारपुर ले जाकर उसी शाम को गला घोंट कर रोशनी को मार दिया।

12 नवंबर को लाश खुर्दबुर्द करने के इरादे से उन्होंने शव को कोटफतूही के पास लेकर जाकर वीरान क्षेत्र में जलाने का प्रयास किया। एसएसपी सिंगला ने बताया कि काबू आरोपियों की पहचान गोयल कुमार उर्फ गोरी वासी खोथड़ा, हरमन कुमार उर्फ हैप्पी वासी खोथड़ा (दोनों रोशनी के गांव के) और रिशी वासी टोडरपुर थाना मेहटीयाणा के रुप में की गई है।

तीनों आरोपियों की निशानदेही पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भूपिंदर सिंह की उपस्थिति में पुलिस ने कोटफतूही से लाश बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक पहले दर्ज मामले में धारा 364ए, 302, 201, 34 और 120बी की बढ़ोतरी कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed