{"_id":"60aa63ad32ea0b379d1e34f2","slug":"gym-trainer-and-farmer-commits-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: लॉकडाउन की वजह से जिम थे बंद, ट्रेनर ने की आत्महत्या, हलवारा में किसान ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: लॉकडाउन की वजह से जिम थे बंद, ट्रेनर ने की आत्महत्या, हलवारा में किसान ने दी जान
Sun, 23 May 2021 07:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 May 2021 07:53 PM IST
सार
लुधियाना में सल्फास निगलने वाले जिम ट्रेनर ने चार दिन बाद निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक लॉकडाउन की वजह से जिम बंद होने से परेशान था। उधर, हलवारा के सहौली गांव में 50 वर्षीय किसान ने भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के काम धंधे पूरी तरह से चौपट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा असर कपड़ा और जिम इंडस्ट्री पर पड़ा है। लॉकडाउन में सरकार ने सबसे पहले शापिंग मॉल और जिम को बंद करने का आदेश जारी किया था। जिम बंद होने से परेशान चल रहे पंजाब के लुधियाना के शिवपुरी इलाके में रहने वाले वरिंदर कोहली (38) ने सल्फास निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। चार दिन से निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था कि रविवार को उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
कोहली की पत्नी पूनम ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से जिम बंद है। घर की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। घर का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा था। जिस कारण से वरिंदर पिछले काफी समय से परेशान थे। चार दिन पहले घर से किसी काम से गए और बाहर से कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आए।
विज्ञापन
घर पहुंचने से पहले ही उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वालों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि सरकार ने इतना कुछ खोल रखा है लेकिन जिम इंडस्ट्री को बंद कर दिया है। उनके परिवार वालों का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। परेशानी की हालत में पति ने मौत को गले लगा लिया। अब परिवार का गुजारा कैसे चलेगा।
विज्ञापन
हलवारा: जहरीला पदार्थ पी किसान ने की खुदकुशी
हलवारा के सहौली गांव के 50 वर्षीय किसान गुरचरण सिंह ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली है। गुरचरण की लाश सहौली से सटे गांव घुमाण स्थित किसान हरमिंदरपाल सिंह की मोटर (ट्यूबवेल) पर मिली। पुलिस ने मृतक के भाई स्वर्ण सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव वारिसों को सौंप दिया है। किसान हरमिंदरपाल सिंह ने बताया कि गुरचरण अक्सर खाली समय में उनकी मोटर पर आ जाया करता था। आज सुबह उन्हें घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस और उसके परिवार को सूचित किया।