{"_id":"57813f0b4f1c1bdf1e7f9c85","slug":"gun-shot-security-guard-injured-chandigarh-police-chandigarh-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 25 में झगड़ा छुड़ाने गए सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर 25 में झगड़ा छुड़ाने गए सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों का झगड़ा छुड़ाने गए सिक्योरिटी गार्ड को दो युवकों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास में के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल ने बताया कि हमलावरों की पहचान राहुल उर्फ चिकना और साहिल निवासी सेक्टर 25 के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि गोली से घायल धर्मवीर (40) का इलाज पीजीआई में चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते राहुल और साहिल का दूसरे पक्ष के युवकों से सेक्टर 25 में झगड़ा हो रहा था। झगड़ा होते देख कर सेक्टर 25 निवासी सिक्योरिटी गार्ड धर्मवीर बीच बचाव के लिए पहुंचा। तभी गुस्से में राहुल ने धर्मवीर पर देसी कट्टे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली सिक्योरिटी गार्ड के पेट में लगी। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी पहुंची और घायल को जीएमएसएच 16 लेकर गई। वहां डाक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसको पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के बाद ही दोनों आरोपियों को सेक्टर 25 से दबोच लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अभी तक वारदात में इस्तेमाल होने वाला हथियार बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।