फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   guard kidnap and atm loot at zirakpur

गार्ड को बंधक बना 4 लुटेरे 4 मिनट में ले गए एटीएम

Sat, 13 Feb 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर। Updated Sat, 13 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
guard kidnap and atm loot at zirakpur

जीरकपुर के पभात क्षेत्र में लुटेरे गार्ड को बंधक बनाकर बैंक की ब्रांच के बाहर लगा एटीएम चार मिनट में उखाड़कर ले गए। खाली एटीएम पुलिस को सोहाना के कंबाला गांव से बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने 4 के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधकों के मुताबिक तीन दिन पहले वीरवार को एटीएम में करीब 9 लाख रुपये डाले गए थे। कितना कैश लूटा गया है इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पभात के गुरदेव नगर के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। शुक्रवार को रात करीब डेढ़ बजे 4 युवक महिंद्रा थार जीप में पभात स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर पहुंचे। एटीएम के केबिन को सिक्योरिटी गार्ड ने अंदर से बंद कर रखा था। इसके बाद जीप से एक युवक उतरा और उसने चालाकी से एटीएम केबिन के शटर को खटखटाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड अंदर उठ खड़ा हुआ और उसने एटीएम सुबह 5 बजे तक खुलने के लिए इंतजार करने को कहा। लेकिन आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की बात नहीं माना और इमरजेंसी बताकर पैसे निकलवाने की जिद करने लगा। तंग आकर सिक्योरिटी गार्ड ने शटर के अंदर लगे ताले को खोला और जैसे ही केबिन का शटर उठाया तो मुंह पर नकाब पहने युवक ने उसे पकड़ लिया। धक्का मुक्की करते हुए वह सिक्योरिटी गार्ड को एटीएम में बने सर्विस रूम में ले गया और बंद कर लिया। इसके बाद जीप से अन्य 3 युवक लोहे की चेन लेकर उतरे।

उन्होंने इस चेन की हुक को एटीएम से बांध दिया। इस बीच सिक्योरिटी गार्ड की छाती पर एक आरोपी ने अपना पैर रखकर नीचे फर्श पर दबाए रखा। चेन की हुक एटीएम से फिट करने के बाद आरोपियों ने जीप की मदद से एटीएम को खींचना शुरू किया। करीब दो झटकों के बाद मशीन अपने स्थान से बाहर आ गई और आरोपी मशीन को उठाकर जीप में रखकर मोहाली की ओर भाग गए। यह वारदात कुल चार मिनट में हुई।

इस दौरान आरोपी युवक सिक्योरिटी गार्ड को बुरी तरह जख्मी कर गए। लूट की सूचना पुलिस को करीब 1.50 पर मिली। जब पभात का रहने वाला एक युवक किसी काम से जीरकपुर जा रहा था।


उसकी सूचना पर एसपी इन्वेस्टिगेशन जीएस ग्रेवाल, डीएसपी डेराबस्सी अर्शदीप गिल, थाना जीरकपुर प्रभारी दीपइंद्र सिंह बराड़, हंडेसरा पुलिस थाना प्रभारी भरत भूषण, सीआईए इंचार्ज गुरचरण सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिक्योरिटी गार्ड के बयान के मुताबिक लुटेरे मशीन को उखाड़ने के बाद पभात क्षेत्र स्थित (मन्नत एनक्लेव) के आगे से होते हुए मोहाली की तरफ फरार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed