{"_id":"5bd74d51bdec22699d5acd34","slug":"government-school-teacher-s-murder-in-bawana-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः राजकीय स्कूल की शिक्षिका की दिल्ली के बवाना में हत्या, हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपतः राजकीय स्कूल की शिक्षिका की दिल्ली के बवाना में हत्या, हमलावरों की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/खरखौदा (हरियाणा)
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जेबीटी शिक्षिका सुनीता की दिल्ली के बवाना के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हमलावर फरार हो गए। घायल शिक्षिका को गांव पूठ खुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के गांव बवाना की रहने वाली सुनीता (39) सितंबर, 2016 से फिरोजपुर बांगर के राजकीय उच्च विद्यालय में जेबीटी शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही थीं। सोमवार सुबह वह स्कूटी से स्कूल आने के लिए निकलीं, जब बवाना के बाहर स्थित गोशाला के पास पहुंचीं तो अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोली चला दी। शिक्षिका के सीने में दो गोली लगीं।
विज्ञापन
वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। राहगीरों ने उन्हें महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, पूठ में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सुनीता के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल दिल्ली भेज दिया। डीसीपी रोहिणी रजनीश गुप्ता ने बताया कि हत्या की जांच शुरू कर दी है। उसे गोली किसने मारी और हमलावर कितने थे इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी किसी रंजिश से मना किया है।
विज्ञापन