फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government school teacher illegal sexual relations with student

'पापा, टीचर मेरे साथ गंदा काम करती है...मना करने पर फेल करवाने की धमकी देती है'

Sat, 26 May 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 May 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
government school teacher illegal sexual relations with student
sexual harassment
पापा, टीचर मेरे साथ गंदा काम करती है और मना करने पर फेल करवाने की धमकी देती है। नाबालिग बच्चे ने पिता को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना चंडीगढ़ की है। सरकारी स्कूल की महिला टीचर पर दसवीं के छात्र से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने माता-पिता को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने बुधवार रात में पीड़ित छात्र का मेडिकल करवाकर देर रात उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए। इसके बाद वीरवार सुबह रामदरबार निवासी आरोपी महिला टीचर के खिलाफ पॉक्सो की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोपहर बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

बहन को कमजोर बताकर पढ़ाने से इंकार कर दिया

government school teacher illegal sexual relations with student
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
शहर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र सेक्टर-23 स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाता था। उसके साथ उसकी बहन भी ट्यूशन जाती थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद टीचर ने उसकी बहन को यह कहकर पढ़ाने से इंकार कर दिया कि वह पढ़ाई में ध्यान नहीं देती।

दो बच्चों की मां महिला टीचर ने इसके बाद अकेले ही छात्र को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। इस साल के रिजल्ट में छात्र के नंबर कम आने पर उसके अभिभावकों ने उसे महिला टीचर के पास ट्यूशन भेजने से इंकार कर दिया। छात्र के ट्यूशन न आने के बाद महिला टीचर उसके घर पहुंची और उसकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए अब से उसकी पढ़ाई पर खास ध्यान देने की बात कही।

लेकिन, अभिभावकों ने उसे उसके पास भेजने से इंकार कर दिया। इस पर बुधवार को महिला टीचर ने अभिभावकों और बच्चे को अपने घर बुलाया। वहां उसके ट्यूशन पढ़ाने से इंकार करने पर महिला टीचर ने बच्चे को एक कमरे में बंद कर लिया।

चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की तो मामला सामने आया

government school teacher illegal sexual relations with student
sexual harassment
परिजनों ने किसी तरह उसे मनाया और बच्चे को लेकर घर आ गए। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी। बच्चे ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के पूछे जाने पर महिला टीचर द्वारा उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। उसके अनुसार टीचर उससे मार्च से गलत काम कर रही है।

कई बार इनकार करने के बावजूद उसने उससे जबरदस्ती की। इसके बाद इसकी सूचना सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के साथ मिलकर छात्र का जीएमसीएच-32 में मेडिकल करवाया। मेडिकल में शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी सरकारी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 6 के तहत केस दर्ज कर लिया।

वहीं देर रात ही पीड़ित के मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। इसके बाद वीरवार सुबह आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दोपहर बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

छात्र को लेकर बहुत पजेसिव हो चुकी थी टीचर

government school teacher illegal sexual relations with student
sexual harassment
चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. संगीता झुंड के अनुसार, आरोपी महिला टीचर 15 वर्षीय बच्चे को लेकर काफी पजेसिव और अग्रेसिव हो चुकी थी। महिला टीचर ने जब बच्चे के अभिभावकों को बात करने के लिए घर बुलाया तो उन्होंने उसे उसके पास ट्यूशन पढ़ाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया।

इस दौरान उसका पति और दोनों बच्चे भी वहीं मौजूद थे। आरोपी ने उन्हें और बच्चे के अभिभवकों से गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह उस बच्चे के बिना नहीं रह सकती। इसके बाद अभिभावकों ने आस पड़ोस के लोगों को वहां बुलाया और उनके बच्चे को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद लोगों की मदद से किसी तरह बच्चे को छुड़ाया गया।

 

टीचर ने पीड़ित के घर जाकर कफ सिरप की बोतल गटकी

government school teacher illegal sexual relations with student
sexual harassment
बच्चे को अभिभावकों द्वारा छुड़ा ले जाने के थोड़ी देर बाद महिला टीचर बच्चे के घर पहुंच गई। वहां उसने कफ सिरप की पूरी बोतल पी ली। इस दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और टीचर को अस्पताल ले गई। वहीं परिजनों ने चाइल्ड हेल्पलाइन को भी मामले की सूचना दी।

इसके बाद हेल्पलाइन टीम ने बच्चे की काउंसलिंग की तो बच्चे ने महिला टीचर द्वारा उससे मार्च से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। डॉ. संगीता के अनुसार बच्चे ने बताया कि टीचर ने उसे एक सिम भी दिया हुआ था। इससे वह उससे रोजाना मोबाइल पर उससे चैट भी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed