फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government School Principal Shot Himself In Ludhiana

लुधियाना में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

Tue, 30 Jul 2019 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Government School Principal Shot Himself In Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना के गांव बडूंदी के सरकारी स्कूल में तैनात प्रिंसिपल ने मंगलवार सुबह खुद को गोली मार ली। मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें स्कूल की एक महिला अध्यापक, सहायक लाइब्रेरियन और क्लर्क पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर क्लर्क कुलविंदर सिंह, स्कूल स्टाफ भूपिंदर कौर और अवतार कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बाकी अन्य दो आरोपियों के संबंध में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पखोवाल ग्रीन कॉलोनी निवासी कुलवीर सिंह कंग गांव बडूंदी स्थित सरकारी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल पद पर तैनात थे। काफी समय से उनका स्कूल स्टाफ के साथ विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले स्कूल स्टाफ में तैनात महिला अध्यापकों ने थाना सुधार में प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इसमें प्रिंसिपल की ओर से मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले को लेकर प्रिंसिपल काफी दिनों से परेशान चल रहा था। सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मृतक अपनी कार में बिना कुछ बताए घर से निकल गया। 

मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि पखोवाल रोड स्थित फुल्लावाल चौक पर एक लावारिस कार खड़ी है। इसमें एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में लिया। इसमें कुलवीर सिंह का शव पड़ा था।

मृतक ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी थी। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें मृतक ने आत्महत्या का कारण स्कूल स्टाफ के सदस्यों को बताया है। पुलिस ने मृतक के पिता प्रलभ सिंह की शिकायत पर स्कूल क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सुखेदव सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जोकि एक फोटो कॉपी है। पुलिस असली सुसाइड नोट की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल क्लर्क कुलविंदर सिंह और स्कूल स्टाफ भूपिंदर कौर और अवतार कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि सुसाइड नोट में लिखे अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है।

 डीईओ हायर सेकेंडरी स्वर्णजीत कौर का कहना है कि प्रिंसिपल के खिलाफ स्कूल की अध्यापिका भूपिंदर कौर ने प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी। मामले की अभी जांच चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed