फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government contractor shot dead in Patiala

Murder in Patiala: सरकारी कांट्रेक्टर को गोलियों से भूना, पटियाला में दिन-दहाड़े वारदात से फैली सनसनी

Thu, 04 May 2023 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 May 2023 01:50 PM IST
सार

दर्शन सिंगला की नाभा रोड पर यादविंदरा एनक्लेव इलाके की मार्केट में एसएस सर्विस प्रोवाइडर नाम की कंपनी है। वह पीआरटीसी को ठेके पर मुलाजिम मुहैया कराता था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर कांट्रेक्टर वरना कार में बेटे के साथ अपने दफ्तर पहुंचा। जैसे ही वह कार से उतरा, तो एक बाइक सवार ने उस पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Government contractor shot dead in Patiala
मृतक दर्शन सिंगला - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला में गुरुवार को दिन-दिहाड़े एक सरकारी कांट्रेक्टर की बाइक सवार ने पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दर्शन सिंगला (55) निवासी सुनाम के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दर्शन सिंगला की नाभा रोड पर यादविंदरा एनक्लेव इलाके की मार्केट में एसएस सर्विस प्रोवाइडर नाम की कंपनी है। वह पीआरटीसी को ठेके पर मुलाजिम मुहैया कराता था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर कांट्रेक्टर वरना कार में बेटे के साथ अपने दफ्तर पहुंचा। जैसे ही वह कार से उतरा, तो एक बाइक सवार ने उस पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। पांच गोलियां लगने से कांट्रेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक यह मामला किसी पुरानी रंजिश या फिर लेन-देन के साथ भी जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


सुनाम में शोक की लहर
दर्शन सिंगला सुनाम के रहने वाले थे। वह सुबह अपने सुनाम घर से पटियाला के लिए रवाना हुए थे। वहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर पहुंचते ही पूरे सुनाम में शोक की लहर दौड़ गई। जिम्मी सिंगला ने बताया कि चाचा दर्शन सिंगला का पटियाला में ऑफिस था। उनका रोज आना-जाना लगा रहता था। पटियाला में उन पर गोलियां चलाने की सूचना मिली। इसके बाद जब उनके परिजन पटियाला पहुंचे तो डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत हो गई है। अकाली दल के प्रवक्ता व संगरूर विधानसभा प्रभारी विन्नरजीत सिंह गोल्डी ने ठेकेदार दर्शन कुमार की हत्या की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed