{"_id":"343f235546bafa21fb82ce763c811fd7","slug":"gold-chain-snatching-with-woman-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार से मिलने जा रही महिला डॉक्टर से स्नैचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार से मिलने जा रही महिला डॉक्टर से स्नैचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के नेशनल हाईवे-21 दाऊं स्थित ग्रीन एनक्लेव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई एक महिला डॉक्टर से शनिवार को दिन दहाड़े स्नैचिंग का मामला सामने आया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला सामने आने के चार घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अशीष कुमार निवासी गढ़ी हसनपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बलौंगी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेघा शर्मा नाम की एक डॉक्टर दांऊ एनक्लेव में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आई हुई थी। वह नेशनल हाईवे से कॉलोनी की तरफ पैदल जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे एक युवक ने डॉक्टर को घेर लिया। फिर उसने डॉक्टर से जमकर हाथापाई की।
विज्ञापन
उसके बाद डॉक्टर की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट कर दिया। इसके अलावा बलौंगी के आसपास के इलाके में नाके लगा दिए गए। इसी बीच महिला ने बलौंगी के बाजार से आरोपी को जाते हुए देख लिया।
डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। फिर पुलिस ने बलौंगी मार्केट की घेराबंद कर दी। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर युवक की धुनाई की।
नशे का आदी, चेन बेचने जा रहा था
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की आदत को पूरा करने के लिए वह चोरी और झपटमारी की वारदात करता है। आरोपी ने बताया कि वह चेन को बाजार में बेचने के लिए जा रहा था। इसी बीच महिला को उसकी भनक लग गई।
दो दिन के रिमांड पर भेजा
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने और कौन-कौन से इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।