{"_id":"1304001dacc9e1a22d149cd529df315b","slug":"gold-chain-and-purse-robbery-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लुटेरे छीन ले गए मोबाइल और पर्स ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर लुटेरे छीन ले गए मोबाइल और पर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक बार फिर लुटेरों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जो घरों में अकेले या पीजी में रहने वालों को अपना शिकार बना रहा है। मंगलवार शाम लुटेरे ने फेज-1 के एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरा एक कीमती मोबाइल और पर्स लेकर भाग गया। पर्स में छह हजार कैश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बारे में घर के मालिकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक फेज-1 के मकान नंबर एच-487 के फर्स्ट फ्लोर पर परनीत कौर और करनदीप कौर पीजी में रहती हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे के करीब वे घर की पिछली गैलरी में थी।
विज्ञापन
तभी अचानक एक युवक घर में घुसा। जैसे ही उन्होंने लड़के से उसके वहां आने के बारे में पूछना शुरू किया। लड़का तुरंत बेड पर पड़ा सैमसंग का मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गया। मोबाइल की कीमत 17 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि पर्स में छह हजार रुपये और अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन
लड़कियों के मुताबिक उन्होंने तुरंत उसका पीछा भी किया, साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन, लड़का उनके घर से दो घर आगे खड़ी बाइक से भाग गया।
लड़कियों के मुताबिक लुटेरे की उम्र 25 से 27 साल के करीब रही होगी। लड़कियों ने बताया कि वह गोबिंदपुरा पातड़ा की रहने वाली हैं। एक लड़की पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी नौकरी करती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।