फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls Beaten by Boys at Jalandhar of Punjab

जालंधरः लड़कों ने लड़कियों को पीटा, मूकदर्शक बन देखती रही पुलिस, लोगों ने किया बीच बचाव

Mon, 23 Sep 2019 03:10 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 23 Sep 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Girls Beaten by Boys at Jalandhar of Punjab
लड़कों ने लड़कियों को पीटा - फोटो : फाइल फोटो
जालंधर में मॉडल टाउन की मेन मार्केट की सड़क पर शनिवार देर रात चीखने की आवाजें आने लगीं। लोगों ने देखा कि कुछ लड़के, लड़कियों को पीट रहे हैं। लोगों ने लड़कियों को बचाने की कोशिश तो की लेकिन लड़के रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान लड़कियों की हिमायत में आया एक लड़का लड़कियों को पीट रहे लड़कों से भिड़ गया।
विज्ञापन


जिस स्थान पर लड़कियों को पीटा जा रहा था, वहां से कुछ ही दूरी पर पीसीआर मौजूद थी। उन लड़कों को रोकने या उन पर कोई कार्रवाई करने की बजाय पीसीआर कर्मी मौके से चले गए। कुछ मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाया तो युवकों ने उनके मोबाइल छीन लिए। लड़कियों ने भी पुलिस से बचाव की अपील की लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन


अंत में कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए लड़कियों को उनकी स्कूटी पर बैठाकर घर भेज दिया। एसीपी हेडक्वार्टर विमल कांत का कहना है कि देर रात एक लड़का-लड़की क्लब से निकले थे। उनके बाहर निकलते ही कुछ लड़के उनसे झगड़ा करने लगे। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद लड़कों ने लड़कियों को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों को पीटने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इन लड़कों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई होगी जो देर रात तक खुले रहते हैं। इस बात की भी जानकारी ली जाएगी कि यह लड़के-लड़कियां किस पब या रेस्टोरेंट से आए थे। उन्हें यह जानकारी मिली थी कि लड़कों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed