{"_id":"63ef8165fc713763fa07380d","slug":"girlfriend-commits-suicide-at-boyfriend-house-in-patiala-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका ने लगाई फांसी, प्रेम में मिला धोखा तो फंदे पर झूली SI की बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम: प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका ने लगाई फांसी, प्रेम में मिला धोखा तो फंदे पर झूली SI की बेटी
Fri, 17 Feb 2023 07:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Feb 2023 07:05 PM IST
सार
थाना इंचार्ज के मुताबिक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की इंस्टाग्राम से युवक से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब पुलिस के एसआई की बेटी ने प्रेम में मिले धोखे से परेशान होकर प्रेमी के घर जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी, उसकी माता व अन्य परिवारिक सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि लुधियाना जिले में तैनात पंजाब पुलिस के एसआई की 22 साल की बेटी की इंस्टाग्राम पर आरोपी मजैल सिंह निवासी विकास नगर पटियाला के साथ दोस्ती हो गई थी। बाद में दोनों की यह दोस्ती प्रेम में बदल गई।
विज्ञापन
एसआई की बेटी आरोपी के साथ शादी कराना चाहती थी लेकिन आरोपी युवक ने एसआई की बेटी को धोखा देकर अपने परिवार के मुताबिक किसी और लड़की से सगाई कर ली। इसके बाद एसआई की बेटी काफी परेशान रहने लगी थी। इसी बीच लड़की ने प्रेमी के घर पहुंच कर वहां फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना इंचार्ज के मुताबिक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन