फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student died after sex

छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, ड्राइवर पर शक

Thu, 15 May 2014 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
girl student died after sex
सेक्टर 43 पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर बुधवार को होटल में एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कालेज में पेपर देने के बाद छात्रा को एक टैक्सी ड्राइवर अपने साथ होटल शैफ में लेकर आया था।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या जहर देकर की गई। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक साल पहले छात्रा के पिता के पास ड्राइवर था। ड्राइवर का दावा है कि उसका और छात्रा का प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन

छात्रा से संबंध बनाते मुंह से निकला झाग

girl student died after sex

सेक्टर-56 निवासी मोहम्मद अरशद ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-42 स्थित कालेज में छात्रा पेपर देने आई थी। वह उससे मिलने के कालेज के बाहर पहुंच गया।

22 वर्षीय छात्रा जैसे ही बीए फाइनल ईयर का पेपर देकर बाहर निकली अरशद उसे सेक्टर-43 में बस स्टैंड के पास स्थित होटल शेफ ले आया। वहां उसने कमरा नंबर 101 बुक करवा रखा था। अरशद के अनुसार जैसे ही उसने छात्रा से संबंध बनाए उसके मुंह से झाग आने लगे और उसके हाथ-पांव मुड़ने लगे। वह उसे लेकर सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

girl student died after sex

मौत की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मोहम्मद अरशद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अरशद के अनुसार वह छात्रा से शादी करने वाला था।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। इसके अलावा होटल के कमरे में जाकर कई सुबूत भी इकट्ठे किए। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा और मौत का असल कारण उसी से पता चल सकेगा।

विज्ञापन

हत्या की आशंका

girl student died after sex

छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि अरशद ने उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर मारा है। पिता सचिवालय में काम करते हैं। एक साल पहले अरशद उनके पास ड्राइवर था। छात्रा की हालत से भी इसकी आशंका पैदा होती है।

पुलिस और चिकित्सकों के अनुसार छात्रा के मुंह से झाग निकले थे, इससे उसे जहरीला पदार्थ या नशे की ओवरडोज देने की आशंका पैदा होती है। हो सकता है कि आरोपी ने जबरन संबंध बनाने के लिए छात्रा को किसी नशे की डोज दी हो।

इसका खुलासा पोस्टमार्टम और विसरा जांच से ही हो सकेगा। परिजनों का कहना है कि न तो छात्रा की तबीयत खराब थी और न ही उसे पहले से कोई बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed