फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Girl Student Commits Suicide in Bhiwani Of Haryana

हरियाणा : भिवानी में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान, गांव के ही दो सगे भाई करते थे परेशान

Fri, 05 Mar 2021 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा/भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Mar 2021 09:18 PM IST
सार

  • परिजनों का आरोप- भाई के साथ हुई थी मारपीट, पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई   
  • हिसार के निजी अस्पताल में छात्रा ने तोड़ा दम, दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज  

विज्ञापन
Girl Student Commits Suicide in Bhiwani Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

छेड़छाड़ से परेशान हरियाणा के बवानीखेड़ा के एक महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान गुरुवार शाम उसकी हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के भाई ने गांव के ही दो युवकों पर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में बवानीखेड़ा के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज आते-जाते कई बार दोनों आरोपी युवक बहन को परेशान करते थे। इस बारे में उसकी बहन ने घर में भी बताया और दोनों युवकों के परिजनों को भी इसके बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने माफी मांग ली लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उनसे परेशान होकर बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भिवानी के निजी अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते बहन को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने गुरुवार शाम को दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई के साथ हुई मारपीट, नहीं हुई कोई कार्रवाई
परिजनों ने बताया कि छेड़खानी के चलते मृतका के भाई के साथ 21 फरवरी की शाम के समय पांच नकाबपोश युवकों ने मारपीट भी की थी और बाइक को तोड़ दिया था। इसकी शिकायत थाना बवानीखेड़ा में दी गई थी। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

युवती ने जहरीला पदार्थ निगला है, जिससे उसकी मौत हुई। परिजनों ने दो सगे भाइयों पर तंग करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मृतका के भाई के बयान पर दोनों के खिलाफ 306, 506, 34 आईपीसी एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मृतका के भाई ने मारपीट की शिकायत दी थी जिस पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। - रवींद्र कुमार, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed