फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl run away his boyfriend after unconcious her parents

प्रेमी संग भागने के लिए प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 13 Apr 2014 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Sun, 13 Apr 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
girl run away his boyfriend after unconcious her parents

हलका बल्लूआना के अंतर्गत आते गांव राजांवाली में शुक्रवार-शनिवार की रात को एक लड़की ने अपने माता-पिता को कोई नशीली वस्तु खिलाकर बेहोश कर दिया और घर से कुछ नगदी व सोने के आभूषण आदि लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह होने पर उनके बेटे ने दोनों को अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


अस्पताल में मां-बाप ने बताया कि सरदारपुरा ढाणी निवासी एक युवक उसकी बेटी से बातचीत करता था और उसका उनके घर में आना-जाना था। उन्होंने बेटी को समझाने का भी बहुत प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानी।
विज्ञापन


इसी के चलते बीती रात उसका बेटा घर पर नहीं था और उनकी बेटी ने उनको खाने में कोई नशीली वस्तु खिला दी। उनके बेहोश होते ही वह घर से नगदी, सोने के आभूषण और कुछ अन्य सामान लेकर उक्त युवक के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह होते ही जब उनका बेटा घर पर आया तो उसने उन्हें बेहोश पड़े हुए देख उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed