युवती ने ऐसा क्या किया जो युवक ने दी खौफनाक सजा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक-युवती आपस में दो बार मिले। उसके बाद युवक ने युवती को शादी के प्रपोज किया, लेकिन उसने प्रस्ताव ठुकरा दिया। खफा होकर युवक ने युवती को खौफनाक सजा दे डाली। उसने युवती की हत्या कर दी। लड़की के परिजनों ने पांच दिन पहले थाने में युवक के खिलाफ लड़की को किसी स्थान पर छुपाने का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूली और मामले का खुलासा हुआ। पांच दिन पहले हत्या होने से लड़की का शव पूरी तरह क्षतविक्षत हो गया था। पोस्टमार्टम के लिए क्षतविक्षत शव रोहतक पीजीआई भेजा गया था।
लड़की के एकाएक गायब होने पर परिजनों ने काफी तलाश की। जब लड़की का सुराग नहीं लगा तो थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पांच दिन में भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार दोपहर पुलिस ने राजस्थान के गांव गुनसार निवासी अनिल कुमार को हिरासत में लिया।
पूछताछ में अनिल ने हत्या करने की बात कबूली। अनिल के मुताबिक गांव खेड़ी में उसकी मौसी और बहन की ससुराल है, इसलिए यहां आना-जाना बना रहता था। यहां 19 वर्षीया लड़की से एक-दो बार मिला तो उसने लड़की से शादी करने की इच्छा जाहिर की।
पांच दिन बाद शव क्षतविक्षत हालत में बरामद
13 अगस्त देर शाम उसने लड़की को फोन करके घर से बाहर कुछ ही दूर मिलने के लिए बुलाया। वहां झाड़ियों की ओट में उसने लड़की से शादी करने की इच्छा जाहिर की। जब लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी की बताई जगह पर लड़की का शव बरामद कर लिया। शव बुरी तरह से खराब हो गया था। पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर जब लड़की का शव मिला तो ग्रामीणों में रोष पनपने लगा। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण पांच दिन तक शव बरामद नहीं होने के कारण क्षतविक्षत हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल से उठाने के लिए मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक बड़े अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे तब तक शव को हाथ नहीं लगाएंगे।
मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे डीएसपी कनीना ताहिर हुसैन को पुलिस प्रशासन ने मामले से अवगत कराया था। खस्ता हाल सड़क मार्ग के कारण डीएसपी अपना रूट बदल राजस्थान के गांव मांढण से होकर करीब 7:00 बजे खेड़ी पहुंचे। करीब 8:00 बजे ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शव को नारनौल शव गृह में भेजा। मृतका का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया।