{"_id":"5925708f4f1c1b51168b456e","slug":"girl-raped-by-step-father-at-shahbad","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल की बेटी से बाप ने किया रेप, तबीयत खराब हुई तो मां ने लिया एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल की बेटी से बाप ने किया रेप, तबीयत खराब हुई तो मां ने लिया एक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
Updated Wed, 24 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
बाप ने 12 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना दिया। बेटी की तबीयत खराब हुई तो शक हुआ और मां ने तुरंत एक्शन ले लिया। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। शाहबाद शहर की एक कॉलोनी में एक सौतेले पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता का कहना है कि उसका पिता फरवरी माह से धमकी देकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के उल्टियां करने पर मां को शक हुआ और मामला खुल गया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह राजकीय स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। फरवरी में उसकी मां दिहाड़ी पर गई थी, तब उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी की तबीयत खराब होने पर मां को शक हुआ। इस पर मां ने उससे पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। सोमवार देर रात जब उसका पिता पिटाई करने लगा तो मां ने उसे साथ लेकर सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
सिटी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह वालिया ने बताया कि लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल बोर्ड से जांच कराने के बाद ही पता चलेगा कि लड़की गर्भवती है या नहीं। पीड़िता की मां ने बताया कि उसने 10 वर्ष पहले उससे दूसरी शादी की थी और वह लखनऊ से भाग कर शाहाबाद रहने लगे थे। पहले शादी से उसकी चार संतान थी, जिसमें बड़े तीनों लड़कों को वह अपने पहले पति के पास छोड़ आई थी, जबकि सबसे छोटी बेटी को वह अपने साथ ले आई थी।