{"_id":"ea056737346ebb117f003d4ea536fe08","slug":"girl-murder-five-convicts-sentenced","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 15 May 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किशोरी की हत्या और उसके परिवार के चार लोगों को घायल करने के मामले में पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत ने पांचों दोषियों पर ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। गांव नूरवाला स्थित वधावा राम कालोनी निवासी बलराज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके भाई राजेश का 30 जुलाई 2011 को कालोनी के ही काला के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
झगड़े के बाद कालोनी के ही मौजिज लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। पंचायत के कहने पर दोनों पक्षो में समझौता भी हो गया था।
विज्ञापन
बलराज का आरोप है कि मामला शांत होने के बाद भी झगड़े के दिन शाम को काला ने बिल्लू, अंग्रेज, विकास, प्रदीप उर्फ आकाश के साथ मिलकर उसके भाई के घर में घुसकर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया था।
हमले में उसकी मां, पिता, भाई राजेश और भतीजी रानी घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल उसकी भतीजी रानी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।
वीरवार को अतिरिक्त जिला सत्र एवं न्यायाधीश प्रदीप गुप्ता की अदालत ने हमले के आरोपी काला, बिल्लू, अंग्रेज, विकास, प्रदीप उर्फ आकाश को उम्रकैद की सजा सुनाई। पांचों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।