फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl misbehaved in rohatk delhi highway

IG के घर के बाहर दिनदहाड़े छात्रा को कार से खींचने की कोशिश, नहीं मिली कोई मदद

Thu, 27 Apr 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 27 Apr 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
 girl misbehaved in rohatk delhi highway
दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी - फोटो : Demo Pic
दिनदहाड़े लड़की को कार से खींचने की कोशिश हुई और वो भी सबसे महफूज जगह यानि आईजी के घर के बाहर। लड़की ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया लेकिन कोई गुहार नहीं सुनी गई। दिल्ली-रोहतक हाईवे पर आईजी आवास के सामने एक छात्रा को कार से खींचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले तो एमडीयू की एक छात्रा की कार में टक्कर मारी और फिर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की।
विज्ञापन


परेशान छात्रा ने जब मदद के लिए 100 और 1091 पर कॉल किया तो वहां से भी मदद नहीं मिली। इतना ही नहीं, दिल्ली बाईपास पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी छात्रा को टरका कर थाने भेज दिया है। बाद में थाने में शिकायत के बाद पुलिस कैंपस पहुंची और मामले की जानकारी ली। दिल्ली के द्वारका की रहने वाली एक छात्रा एमडीयू के सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट से एमए कर रही है।
विज्ञापन


वह मंगलवार सुबह दिल्ली से अपनी कार से यूनिवर्सिटी के लिए निकली। छात्रा का कहना है कि करीब नौ बजे खेड़ी साध गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक युवक ने अपनी गाड़ी से उसकी कार में टक्कर मार दी और निकल गया। हालांकि छात्रा ने अपने मोबाइल से युवक की कार का फोटो खींच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर दिखा गुंडागर्दी का नंगा नाच

 girl misbehaved in rohatk delhi highway
दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी - फोटो : Demo Pic
थोड़ा आगे चलने पर छात्रा ने युवक की कार सड़क किनारे खड़ी देखा। युवक को देखकर छात्रा ने अपनी कार रोकी और उससे शिकायत करने लगी। आरोप है कि युवक ने वहां पर छात्रा के साथ अभद्रता की और छात्रा की गाड़ी से चाबी निकालने की कोशिश करने लगा। युवक के मंसूबे भांपकर छात्रा ने कार का शीशा बंद कर दिया। इससे युवक का हाथ उसमें फंस गया और छात्रा मौका पाकर वहां से निकल गई।

छात्रा का कहना है कि पुलिस से मदद के लिए उसने टोल फ्री नंबर 100 और 1091 पर कई बार फोन मिलाया। लेकिन किसी भी नंबर पर फोन नहीं लगा। छात्रा वहां से कार लेकर निकल गई। कुछ ही देर में युवक ने फिर पीछे से आकर आईजी आवास के सामने उसे ओवरटेक कर दिया। छात्रा को कार से उतारने के लिए युवक ने खिड़की खुलवानी चाही। छात्रा ने अपनी कार की खिड़की नहीं खोली। इस पर युवक ने उसकी कार का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।

किसी तरह छात्रा वहां से बचकर निकली और दिल्ली बाईपास के नजदीक बैठे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी। यहां पर भी पुलिसकर्मियों ने कार सवार को पकड़ने के बजाय छात्रा पीजीआईएमएस थाने में जाकर शिकायत करने की सलाह दी। छात्रा पीजीआईएमएस थाने में गई और वहां पर शिकायत दी। इस घटना के बाद से छात्रा डरी हुई है। 

घंटों बाद डिपार्टमेंट में पहुंची महिला पुलिस

 girl misbehaved in rohatk delhi highway
दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी
पीजीआईएमएस में शिकायत के बाद छात्रा अपने डिपार्टमेंट में पहुंची और वहां पर वारदात की जानकारी दी। इससे डिपार्टमेंट के लोगों में भी आक्रोश फैल गया। डिपार्टमेंट में पहुंचने के करीब एक घंटा बाद महिला पुलिस यूनिवर्सिटी में पहुंची और छात्रा से बातचीत की। छात्रा ने पुलिस को आरोपी के कार की फोटो भी दी है। इससे उसकी कार का नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। 

यह बोलीं विभागाध्यक्ष 
हाईवे पर छात्रा के साथ दिनदहाड़े ऐसी घटना हुई है, यह शर्मनाक है। छात्रा ने मुझे आकर जानकारी दी। इसके बाद मैंने भी 100 और 1091 नंबर पर फोन मिलाया। इसके बाद कई बार प्रयास के बाद भी नंबर नहीं लगे। यदि समय पर पुलिस के नंबर मिल जाते तो आरोपी को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था। 
- प्रो. मधु नागला, विभागाध्यक्ष सोशियोलॉजी।

मेरे साथ जो घटना हुई है, उसके बारे में पुलिस को लिखित में शिकायत दे चुकी हूं। पुलिस ने अभी तक क्या कार्रवाई की, इसकी मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। 
- पीड़ित छात्रा।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। अभी छात्रा ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। 
- राकेश सैनी, पीजीआई थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed