{"_id":"6896f47a8d9fb70c54016466","slug":"girl-jumped-into-sukhna-lake-chandigarh-divers-rescued-her-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सुखना लेक पर युवती ने लगाई छलांग, पहले निगला जहर फिर झील में कूद गई लड़की, गोताखोरों ने निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: सुखना लेक पर युवती ने लगाई छलांग, पहले निगला जहर फिर झील में कूद गई लड़की, गोताखोरों ने निकाला
Sat, 09 Aug 2025 05:02 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:02 PM IST
सार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रक्षाबंधन वाले दिन एक युवती ने सुखना लेक पर छलांग लगा दी। युवती सेक्टर-25 की रहने वाली है। युवती को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
सुखना लेक
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
चंडीगढ़ के मशहूर पर्यटन स्थल सुखना लेक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने झील में झलांग लगा दी। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवती को पानी से बाहर निकाला गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर -3 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार झील पर छलांग लगाने वाली युवती सेक्टर-25 की रहने वाली है। युवती ने पहले जहर खाया और फिर सुखना लेक पर छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने जब युवती को झील में कूदते हुए देखा तो शोर मचाया। इसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले की युवती पानी में डूब जाती उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 24 साल की युवती ने पहले कुछ जहरीला पदार्थ निगला था। इसके बाद छलांग लगा दी। गोताखोरो ने उसे बचाया। पुलिस उक्त युवती को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) लेकर गई है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन