फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Jumped in Bhakra Dam after gangraped by her own friends

दोस्तों ने ही किया गैंगरेप, आहत नाबालिग लड़की भाखड़ा नहर में कूदी

Tue, 05 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(पंजाब) Updated Tue, 05 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Girl Jumped in Bhakra Dam after gangraped by her own friends
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्री आनंदपुर साहिब में दो लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग मार दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों और उनकी मदद करने वाली दो नाबालिग लड़कियों के खिलाफ दुराचार समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से लड़की की तलाश करा रही है।
विज्ञापन


पुलिस थाना श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज हुए केस के बारे में डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों और एसएचओ हरकीरत सिंह ने बताया कि उनके पास मोहाली निवासी पीड़ित लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक उसकी 17 वर्ष की बेटी कुराली निवासी जसवीर सिंह और गुरजोत सिंह निवासी गांव चतांमला जिला रोपड़ और दो सहेलियों (नाबालिग) के साथ नैना देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में दोनों लड़कों ने भाखड़ा नहर के किनारे उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। इसमें उनकी दोनों सहेलियों ने भी मदद की। इसके बाद उसकी बेटी ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


 जांच के बाद थाना पुलिस ने धारा 366, 376, 511 और 120 के अंतर्गत केस दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया आरोपी जसवीर सिंह और गुरजोत सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी नाबालिग लड़कियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 13 सितंबर तक नारी निकेतन जालंधर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed