फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl installed secret camera in washroom of Girls PG in Chandigarh

चंडीगढ़ में बड़ा कांड: युवती ने वाशरूम में लगाया खुफिया कैमरा, गर्ल्स पीजी में मचा हड़कंप, कई बड़े खुलासे

Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
सार

डीएसपी राम गोपाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवती ने अपने पुरुष मित्र अमित के कहने पर यह कैमरा वाशरूम में लगाया था। आरोपियों ने पीड़िता व अन्य लड़कियों की कितनी वीडियो बनाई हैं, इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
Girl installed secret camera in washroom of Girls PG in Chandigarh
chandigarh News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गर्ल्स पीजी के वाशरूम में खुफिया कैमरा लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती और उसके पुरुष मित्र के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच करवाने की तैयारी में है। पुलिस को शक है कि पीजी की युवतियों का वीडियो आरोपियों के मोबाइल में हो सकता है। आरोपी 22 वर्षीय युवती सहारनपुर (यूपी) की रहने वाली है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उसी ने बुड़ैल से यह खुफिया कैमरा खरीदा था। पुलिस बुड़ैल स्थित दुकानदार से भी पूछताछ में जुटी है। बुड़ैल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवती कैद हुई है। वह सेक्टर-22 के पीजी में पीड़िता के साथ रह रही थी और यूपी से आईलेट्स का कोर्स करने यहां आई थी। उसने यह अपराध अपने पुरुष मित्र सेक्टर-21ए निवासी अमित हांडा (30) के कहने पर किया। 
विज्ञापन


पीजी में पीड़िता के अलावा पांच और युवतियां रहतीं हैं। सभी उसी वाशरूम का इस्तेमाल करती हैं। जहां गीजर के पास खुफिया कैमरा लगाया गया था। मामले में 39 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से पंजाब की रहने वाली है और वह यहां वर्ष 2020 से रह रही है। बीते 26 नवंबर को जब वह वाशरूम गई तो देखा कि कैमरे जैसी वस्तु गीजर के पास लगी है। पीड़िता ने तुरंत अपनी एक मित्र और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। डीएसपी राम गोपाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवती ने अपने पुरुष मित्र अमित के कहने पर यह कैमरा वाशरूम में लगाया था। आरोपियों ने पीड़िता व अन्य लड़कियों की कितनी वीडियो बनाई हैं, इसकी जांच जारी है। आईपीसी की धारा 354सी, 509 और आईटी एक्ट की धारा 66ई के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed