फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl gangrape at hisar

हिसार में युवती से गैंगरेप, स्थिति तनावपूर्ण

Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 09 Apr 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
girl gangrape at hisar

हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने किशोरी के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में किशोरी की मेडिकल जांच करवाकर स्वैब जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में 17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसकी मां घर पर सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे अचानक बारिश आने पर वह मकान के साथ लगते बाड़े में पशुओं को बाहर से अंदर बांधने के लिए चली गई। इसी बीच एक भैंस गली में भाग गई। वह अंधेरे में भैंस को पकड़ने के लिए गई तो वहां दो युवकों सोनू नैन व दिनेश ने उसे पकड़ कर मुंह दबा दिया और जबरन बाइक पर बैठा खेतों में ले गए। खेतों में इन दोनों के अलावा गांव के ही संजय, रसिफ खान व दो अन्य युवक भी मौजूद थे। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

अलसुबह करीब चार बजे घर के पीछे बाड़े में छोड़ गए

girl gangrape at hisar

अलसुबह करीब चार बजे उसे घर के पीछे बाड़े में छोड़ गए। वहीं किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंच कर उसने मां को पूरी बात बताई।

मां ने मामले की सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। परिवार के लोग उसे अग्रोहा थाना ले आए। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लड़की की मां व चाचा ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले को लेकर ग्रामीण सोमवार को पुलिस कप्तान सतेंद्र गुप्ता से भी मिलेंगे।
---
थानेदार ने हेडक्वार्टर का नहीं उठाया फोन
अग्रोहा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जिला मुख्यालय की पुलिस भी जानकारी लेने के लिए परेशान होती रही। थानेदार एवं एएसपी ने पुलिस प्रवक्ता का फोन तक नहीं उठाया। बाद में पुलिस प्रवक्ता चन्द्रभान ने थाने के बेसिक फोन पर भी फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
...
वर्जन
पीड़िता के बयान के आधार पर सोनू, संजय, दिनेश और रसिफ खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एएसपी राहुल हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed