फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl found hanging from tree in Sector 20 of Panchkula

भाई मुझे बचा लो: बहन की पुकार सुन आम के बाग में पहुंचा युवक तो पेड़ से लटकी मिली... ये थे आखिरी शब्द

Thu, 11 Apr 2024 08:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 08:08 AM IST
सार

ट्राइसिटी में लगातार दूसरा मामला है, जब किसी युवती की जान ले ली गई। इससे पहले सोमवार की देर रात दो बजे सेक्टर-35ए स्थित पार्क में मोहाली के सोहाना की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती को उसके प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

विज्ञापन
Girl found hanging from tree in Sector 20 of Panchkula
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर 20 में बुधवार शाम एक लड़की लहुलूहान हालत में पेड़ से लटकी मिली। भाई उसे लेकर अस्पताल भागा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


18 वर्षीय युवती सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी से काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके भाई के पास उसका फोन आया। उसने कहा... भाई मुझे बचा लो...मैं आम के बाग में हूं....कुछ लड़के मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं। करीब 18 सेकेंड तक बहन से बात के बाद फोन कट गया। जब भाई मौके पर पहुंचा तो बहन आम के पेड़ पर लहुलूहान हालत में लटकी मिली। भाई उसे लेकर अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सेक्टर-20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी के नजदीक शाम 7.14 बजे की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी हिमाद्री कौशिक, एसीपी क्राइम, सीआईए-1, सीआईए-2, डिटेक्टिव स्टाफ समेत फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जगह की घेराबंदी कर लोगों की भीड़ को हटाया। पंचकूला सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। अब बोर्ड के डॉक्टरों की ओर से ही इस बात की पुष्टि की जाएगी कि लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई बोला-एंबुलेंस का सायरन सुन चार लड़के भागे
मृतका के भाई ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह एंबुलेंस चलाता है। बुधवार की शाम घर पर ही था। शाम करीब 7.14 बजे बहन ने कॉल किया और रोते हुए कहा कि भाई मुझे बचा लो...मैं आम के बाग में हूं....कुछ लड़के मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं। करीब 18 सेकेंड तक उसकी बहन के साथ बात हुई और उसके बाद फोन बंद हो गया। 

बहन का फोन कटते ही भाई अपनी एंबुलेंस से आम के बाग में पहुंचा। एंबुलेंस की लाल व नीली बत्ती को देखकर वहां मौजूद चार लड़के मौके से फरार हो गए। उसकी बहन चुन्नी के सहारे आम के पेड़ से लटकी हुई थी। भाई को देखते ही बहन ने दो बार सिसकी ली और उसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके कपड़े फटे थे और निजी अंगों से खून बह रहा था। उसने तुरंत बहन को पेड़ से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा।


आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
लड़की के मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आखिरी समय में उसने किसको कॉल किया था। मृतका की हत्या में उन चार लड़कों का हाथ है या फिर उसके किसी जानकार का, इस पर भी जांच हो रही है।  
 
सेक्टर-20 सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी के पास 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले की जांच चल रही है। अभी युवती के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। -हिमाद्री कौशिक, डीसीपी पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed