फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl family murdered mohali boy in kurukshetra

23 साल के युवक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, कसूर इतना सा था

Thu, 07 Dec 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/मोहाली Updated Thu, 07 Dec 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
girl family murdered mohali boy in kurukshetra
मोहाली के युवक को पीट पीट कर मार डाला
23 साल के युवक को पति-पत्नी और बेटे ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान मोहाली के गांव बगवासी के अमित उर्फ काका पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना झांसा में मृतक युवक के पिता सुरजीत सिंह ने गांव रोहटी वासी सतपाल, उसकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सुरजीत सिंह का आरोप है कि सतपाल सिंह ने उसके पुत्र अमित उर्फ काका को एक बार पहले भी धमकी दी थी कि अगर वह उसके गांव रोहटी में दिखा तो वह उसे जान से मार देगा। सतपाल का आरोप था कि अमित उसकी बेटी के चक्कर में बार-बार रोहटी आता था।  बता दें कि बुधवार को झांसा थाना पुलिस को अमित की अस्पताल में मौत के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


वहीं झांसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि मृतक के पिता सुरजीत सिंह के बयान पर गांव रोहटी वासी सतपाल सिंह सत्ता, उसकी पत्नी ममता देवी और पुत्र हरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गांव रोहटी से अमित की स्कूटी भी बरामद कर ली है। थाना पुलिस और जिला अपराध शाखा की टीम इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा के घर जाने की बात कही थी

girl family murdered mohali boy in kurukshetra
युवक को पीट पीट कर मार डाला - फोटो : demo pic
सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र और एक बेटी है। बेटी की शादी कुरुक्षेत्र के गांव थड़ौली में हुई थी। छह माह पहले उसकी मौत हो गई। मंगलवार को अमित यह कहकर आया था कि वह अपने जीजा रवि से मिलने जा रहा है। फिर शाम को उसने फोन किया कि वह रात को वह जीजा के पास ही रुकेगा।

लेकिन बुधवार दोपहर को उन्हें सूचना मिली की अमित घायल है और अस्पताल में दाखिल है, यहां आकर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। अमित की बहन की ससुराल कुरुक्षेत्र के गांव थडौली में है। फिर वह रोहटी कैसे पहुंचा ? इस बारे में बताया गया है कि अमित के गांव के निवासी शिवराम की ससुराल भी गांव रोहटी में है। वह रात को यहां उसकी ससुराल में आया था।
 
हादसे में जख्मी कहकर कराया था दाखिल

लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के पौने चार बजे सतपाल व बलजिंद्र नाम के दो लोगों ने अमित को दाखिल कराया था। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बताया था कि अमित उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में मिला था। दोनों उसको अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चले गए। उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed