{"_id":"ed1a1e4dd26bdec8b9146328150a8c57","slug":"girl-escapee-with-boyfriend-before-one-week-of-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख के गहने लेकर बॉयफ्रेंड के संग युवती फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 लाख के गहने लेकर बॉयफ्रेंड के संग युवती फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली(पंजाब)
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
अपनी शादी से एक सप्ताह पहले एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है। वह शादी के लिए बने गहने भी साथ ले गई। मामला जीरकपुर का है।
विज्ञापन
पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पिता गुरिंद्रजीत सिंह चंडीगढ़ पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं और लड़की के दादा पाल सिंह पंजाब पुलिस से बतौर सहायक इंस्पेक्टर रिटायर हैं।
विज्ञापन
छत निवासी गुरिंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आगामी 29 नवंबर को उनकी बेटी कमलजीत कौर (20) का विवाह बनूड़ में होना था। उन्होंने इसके लिए सारा प्रबंध किया हुआ था। जबकि 22 नवंबर को ही सारे गहने लेकर फरार हो गई। जब वह दो दिनों तक वापस नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कमलजीत का अफेयर एक लड़के के साथ चल रहा है। जो गांव छत का ही रहने वाला है। पिता कमलजीत की शादी कहीं और करना चाहते थे, इसके लिए सभी प्रबंध भी किए हुए थे।
लेकिन 22 नवंबर को बेटी शादी के लिए बनाए करीब 30 तोले के गहने (कीमत 30 लाख रुपये) लेकर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। इसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने कमलजीत के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बेटी के फरार होने के असल कारणों का पता लड़की की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।