फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl did court marriage with boy friend and family try to kill her, huge firing at bathinda

प्रेमी से शादी करके आई तो भड़क गए युवती के परिजन, बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Sat, 18 Feb 2017 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 18 Feb 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
girl did court marriage with boy friend and family try to kill her, huge firing at bathinda
firing
लड़की ने प्रेमी के साथ शादी कर ली तो यह देखकर उसके परिजन भड़क गए और उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मुश्किल से उसने भागकर जान बचाई। घटना पंजाब के बठिंडा की है। जिले के गांव सेलवराह निवासी एक युवती ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


इससे भड़के रिश्तेदारों ने शुक्रवार शाम युवती पर फायरिंग कर दी। युवती ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची नथाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर लीला सिंह निवासी गांव जगजीतपुरा और जग्गा सिंह निवासी गांव बुगर जिला बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना नथाना पुलिस के एएसआई मघर सिंह ने बताया कि युवती ने कुछ समय पहले सुखमंदर सिंह नाम के लड़के के साथ परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही युवती के परिजन व अन्य रिश्तेदार युवती के प्रति रंजिश रखने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को जब युवती किसी काम से गांव ढेलवां रोड पर आई हुई थी तो उसके दो रिश्तेदारों लीला व जग्गा सिंह ने उस पर फायरिंग कर दी। युवती ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed