{"_id":"49dbb2b662722ce3ebee44c686cf9130","slug":"girl-denie-her-previous-statement-about-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मर्जी से साथ गई थी, मेरा रेप नहीं हुआ'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मर्जी से साथ गई थी, मेरा रेप नहीं हुआ'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 May 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण के बाद दुराचार मामले की बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
इसमें पीड़िता दोनों छात्राएं अपने पूर्व में दिए गए बयान से पलट गईं। छात्राओं ने अदालत में कहा कि वह मर्जी से हरप्रीत और करण चोपड़ा के साथ गईं थीं और उनके साथ दुराचार नहीं हुआ। इसके अलावा मामले में एक पीड़ित छात्रा के पिता भी बयान से मुकर गए। अदालत ने इस मामले के फैसले के लिए 26 मई की तारीख तय की है। सोमवार को अदालत ने हरप्रीत और करण चोपड़ा पर अपहरण और दुराचार के आरोप तय किए थे।
बता दें कि सेक्टर-37 निवासी एक व्यक्ति ने 23 फरवरी 2014 को बेटी और उसकी सहेली के अपहरण की शिकायत दी थी। शिकायत के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए।
विज्ञापन
सर्विलांस से दोनों छात्राओं की लोकेशन कसौली मिली। पुलिस ने कसौली से सेक्टर-37 निवासी हरप्रीत और करण चोपड़ा को गिरफ्तार किया था।