फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Captured Adult Video of Man and Demand Five Lakh Rupees at Hoshiarpur

होशियारपुरः लिफ्ट मांगकर घर ले गई युवती और बुरी तरह पीटा, अश्लील वीडियो बना मांगे पांच लाख

Mon, 24 Jun 2019 01:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर(होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर(होशियारपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Jun 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Girl Captured Adult Video of Man and Demand Five Lakh Rupees at Hoshiarpur
फाइल फोटो
एक युवती लिफ्ट मांगकर शख्स को अपने घर ले गई और वहां उसे बुरी तरह पीटा। फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये मांग लिए। पैसे न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। मामला गढ़शंकर का है। युवती ने तबीयत खराब होने की बात कहकर लिफ्ट ली थी और फिर पानी पीकर जाने की बात कहकर शख्स को घर के अंदर ले गई थी।
विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद एक युवती व तीन अन्य लोगों ने अंदर आते ही तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। पांचों ने व्यक्ति को पीटा और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। तीस हजार रुपये मिलने पर उसे रात को छोड़ा गया। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस दोनों युवतियों को गिरफ्तार करने गई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी धमकाया। डीएसपी गढ़शंकर सतीश कुमार व एसएचओ राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि आरोपियों की पहचान रेनू बाला, रेनू का भाई रोहित निवासी जैनपुर, रेनू की दोस्त मनीषा व उसका पति लक्की निवासी डगाम और मनीषा के पिता जगतार सिंह निवासी सूरापुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेवा सिंह निवासी भज्जल ने बताया कि दो दिन पहले चाहलपुर के रास्ते डगाम जा रहा था। चाहलपुर पहुंचते ही रेनू नाम की युवती ने उससे लिफ्ट मांगी। वह उसे घर छोड़ कर निकलने लगा तो युवती ने अंदर आकर पानी पीने की बात कही। लेकिन जैसे ही वह अंदर गया, वहां पहले से मौजूद मनीषा ने दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद रेनू, मनीषा व तीन अन्य व्यक्ति उसे एक कमरे में ले गए और लोहे की राडों से उसे पीटा। इसके बाद वीडियो बनाया गया। वे वीडियो इंटरनेट पर डालने की बात कहकर उससे पांच लाख रुपये मांगने लगे। फिर वे दो लाख रुपये पर आ गए। सेवा सिंह ने पैसे देने की असमर्थता जताई तो 30 हजार में सौदा तय हो गया।

सेवा सिंह ने उस आढ़ती जसवंत सिंह को फोन किया, जिसे वह फसल बेचते थे। उन्होंने उससे कहा कि वह पैसे देने आए। लेकिन युवकों ने कहा कि वह पैसे लेने जाएंगे। इस बीच पुलिस को खबर दी गई। फिर पुलिस ने आढ़ती जसवंत सिंह की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर पैसे लेने आए युवकों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed