{"_id":"b2ed10beb43dd4f9b27cbfddaec12b39","slug":"girl-burned-alive-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में नहाने गई छात्रा को जिंदा जला डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम में नहाने गई छात्रा को जिंदा जला डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में रहने वाली छात्रा निशा उर्फ डॉली (18) की किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर आग लगाकर जिंदा जला डाला।
विज्ञापन
निशा बाथरूम में नहाने के लिए गई थी जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने थाना डिविजन सात के एसएचओ परमजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सोमवार देर रात हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि निशा के परिजन नगर निगम में कार्य करते हैं। वह इलाके में ही स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती थी। 12वीं के पेपर देने के बाद इन दिनों वह घर में ही मौजूद थी।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को निशा नहाने के लिए चली गई। इसी दौरान उसके चीखने की आवाज सुन परिजन वहां पहुंचे तो बाथरूम के अंदर से धुआं निकल रहा था।
परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर निशा आग से झुलसी हुई थी। परिजनों ने इधर-उधर देखा तो कोई नहीं था।
परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सोचा कि निशा की मौत करेंट लगने की वजह से झुलसने से हुई है।
इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि बाथरूम के अंदर से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। जिससे पुलिस को आशंका हुई कि किसी ने हत्या करने के बाद निशा का शव खुर्दबुर्द करने की कोशिश की है।
पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। इस मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा।