फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gild murder in Chandigarh stabbed to death

चंडीगढ़ में हॉकी खिलाड़ी का मर्डर: चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, तीन लड़कों ने मिलकर की वारदात

Thu, 05 Mar 2026 05:14 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 05:14 PM IST
सार

चंडीगढ़ में युवती की हत्या हुई है। घटना सेक्टर-38ए की है, जहां तीन आरोपी युवकों ने युवती पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
Gild murder in Chandigarh stabbed to death
घटनास्थल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी युवती की हत्या हुई है। घटना सेक्टर-38ए की है, जहां तीन आरोपी युवकों ने युवती पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान नेशनल हॉकी खिलाड़ी तानिया (21) के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

सेक्टर-38 में प्रॉपर्टी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी रंजिश के चलते स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी तानिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तानिया के पिता रवि, जो ऑटो चालक हैं, ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार सेक्टर-38 में रहता है। मकान की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। घर के स्वामित्व को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को इसी मुद्दे पर फिर कहासुनी हो गई। रवि के मुताबिक वह समझाने के लिए पहली मंजिल पर गए थे। जब वह नीचे लौट रहे थे, उसी दौरान उनकी बेटी तानिया ऊपर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच कृष्णा, रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने मिलकर तानिया पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान कृष्णा ने तानिया की कमर के पास चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल तानिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

शुक्रवार को खेलना था राज्य स्तरीय मुकाबला

परिजनों के मुताबिक तानिया ग्रेजुएट थी और स्टेट लेवल की हॉकी खिलाड़ी थी। शुक्रवार को उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाना था। उससे पहले ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed