{"_id":"57e21c9f4f1c1b4f1da830d9","slug":"geetanjali-murder-case-highcourt-suspand-civil-judge-ravneet-garg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गीतांजलि मर्डर केस: हाईकोर्ट का आदेश, सिविल जज रवनीत गर्ग सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीतांजलि मर्डर केस: हाईकोर्ट का आदेश, सिविल जज रवनीत गर्ग सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
Geetanjali murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बहुचर्चित गीतांजलि मर्डर केस में कैथल के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवनीत गर्ग को सस्पेंड कर दिया है।
गौरतलब है कि रवनीत गर्ग को सीबीआई ने उनकी पत्नी गीतांजलि की हत्या के मामले में 9 सितंबर को उनके कैथल स्थित निवास से गिरफ्तार किया था।
इसके बाद पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद 13 सितंबर को उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
पंचकूला की गीतांजलि की 17 जुलाई, 2013 को गुडगांव पुलिस लाइन के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के बगल में उनके पति और गुड़गांव के तत्कालीन सीजेएम रवनीत गर्ग का लाइसेंसी रिवॉल्वर मिला था।

क्या कहती है सीबीआई
विश्वभारती यूनिवर्सिटी के वीसी के ऑफिस और घर पर सीबीआई ने छापा मारा
- फोटो : PTI
सीबीआई ने अदालत को बताया कि वर्ष 2013-14 में आरोपी गर्ग से अवैध कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद मुख्यारोपी सीजेएम रवनीत गर्ग का पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाया गया था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से अब हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद करना है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है। अदालत ने इस आधार पर आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि 17 जुलाई 2013 को गीतांजलि की हत्या की गई थी।
गीतांजलि के परिजनों ने उसके पति सीजेएम रवनीत गर्ग पर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों की शिकायत पर सीजेएम रवनीत गर्ग और उनकी मां समेत अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
गीतांजलि के पिता ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वह सीबीआई की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी गीतांजलि की हत्या रवनीत गर्ग और उनके परिवार ने ही की है। जिस प्रकार से सीबीआई कार्य कर रही है, उससे सच्चाई सामने आ जाएगी।

क्या है मामला?
गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार
- फोटो : फाइल फोटो
18 जुलाई, 2013 : गीतांजलि का पोस्टमार्टम हुआ, रिपोर्ट में शव में गोलियों के तीन निशान पाए जाने का खुलासा
, डीसीपी वेस्ट ने एसआईटी का गठन किया।
19-20 जुलाई : पुलिस ने रवनीत गर्ग, उनकी मां रचना गर्ग और पिता केके गर्ग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया
20 जुलाई: एसआईटी ने रवनीत गर्ग से चार घंटे तक पूछताछ की
21 जुलाई : सीजेएम के घर में एसआईटी का सर्च अभियान, चचेरी बहन हिना, मां रचना गर्ग का बयान दर्ज
सीजेएम का मोबाइल, लैपटॉप, रिवाल्वर का लाइसेंस, बची हुई 19 गोलियां जब्त की गई
, गीतांजलि के भाई प्रदीप अग्रवाल ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।

न्याय मिलने में तीन साल से अधिक का समय
गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार
- फोटो : फाइल फोटो
गीतांजलि को न्याय मिलने में तीन साल से अधिक का समय लग गया है। बता दें कि गुड़गांव में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गीतांजलि के परिजनों ने पति रवनीत गर्ग पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था।
तीन साल पहले गीतांजलि के भाई प्रदीप अग्रवाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उसके बहनोई रवनीत गर्ग ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है।
पुलिस ने हत्या व दहेज हत्या का मामला दर्ज कर 19 दिन तक जांच की। जांच के दौरान पुलिस पर उठने वाले सवाल और मौके पर आरोपी पति रवनीत गर्ग की मिली रिवाल्वर के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जांच सीबीआई को सौंप दी।