फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangwar at ludhiana of punjab, gangster bhalu firing on a boay on road, cctv captured incident

जालंधर में गैंगवार, गैंगस्टर ने युवक पर बरसाई गोलियां, वारदात CCTV में कैद

Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
gangwar at ludhiana of punjab, gangster bhalu firing on a boay on road, cctv captured incident
पंजाब के जालंधर में गैंगवार, युवक पर बरसाईं गोलियां
केंद्रीय वित्तमंत्री की रैली के चलते हाईअलर्ट के बावजूद गैंगवार हुआ और गैंगस्टर पर गोलियां बरसाईं गईं। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना पंजाब के जालंधर की है। गैंगस्टर भालू ने दिनदहाड़े पंचम नाम के एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पंचम के शरीर पर चार गोलियां लगी हैं। घायल पंचम को एसजीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर डीएमसी लुधियाना शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कमिश्नर अर्पित शुक्ला और डीसीपी संदीप शर्मा ने पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। कमिश्नर के अनुसार आरोपी गैंगस्टर भालू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इलाके के लोगों व पंचम के परिजनों ने पुलिस के सामने विधायक केडी भंडारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भालू पर भंडारी का हाथ है। यही वजह है कि वह कई मामलों में भगोड़ा होने के बावजूद अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भालू को गिरफ्तार नहीं कर रही, क्योंकि विधायक भंडारी उसे चुनावों में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी से मिलने के लिए आया था पंचम

gangwar at ludhiana of punjab, gangster bhalu firing on a boay on road, cctv captured incident
पंजाब के जालंधर में गैंगवार, युवक पर बरसाईं गोलियां
पंचम के भाई भिंदी ने बताया कि उसका भाई रविवार सुबह कूल रोड पर किसी से मिलने आया था। इस बीच बाइक पर दो युवक आए, जिसमें एक गैंगस्टर गुरशरण सिंह भालू था। उसका साथी सड़क की दूसरी ओर खड़ा रहा। भालू ने आते ही अवैध पिस्तौल निकालकर पंचम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

उसने छह गोलियां चलाई, जिसमें चार पंचम को जा लगी। शोर मचने पर भालू अपने साथी के साथ फरार हो गया। भिंदी ने आरोप लगाया कि पंचम कांग्रेस उम्मीदवार बावा हेनरी की मदद कर रहा था और गैंगस्टर भालू से यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

‘भालू के अवैध हथियारों समेत घूमने की दी थी सूचना’
मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा ने कहा कि उन्होंने दस दिन पहले ही कमिश्नर शुक्ला को कहा था कि गैंगस्टर भालू शहर में अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। कमिश्नर शुक्ला ने कहा कि पुलिस ने भालू की तलाश काफी की थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा था।

भालू का उनसे कोई लेना देना नहीं : भंडारी
भाजपा विधायक केडी भंडारी का कहना है कि भालू का उनसे कोई लेना देना नहीं है, गुंडागर्दी उलटा कांग्रेसी करते हैं। वह तो शराफत के साथ चुनाव लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed