{"_id":"63bc2ab651aa7a2b55443af3","slug":"gangsters-clash-with-each-other-in-goindwal-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: गोइंदवाल जेल में दीपक टीनू ने मचाया उत्पात, हमले में तीन कैदी और एक जेलकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: गोइंदवाल जेल में दीपक टीनू ने मचाया उत्पात, हमले में तीन कैदी और एक जेलकर्मी घायल
Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
सार
आरोपियों ने चम्मच के हथियार बना वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में जेल का एक कर्मचारी परमजीत सिंह भी जख्मी हो गया। जालंधर स्थित बस्ती बावा खेल की बाबा काहन दास कॉलोनी निवासी घायल अमन और करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह को गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोइंदवाल की हाई सिक्योरिटी सब-जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे दीपक उर्फ टीनू ने अपने साथियों संग मिल कर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते जेल में बंद विरोधी गुट के करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह उर्फ ज्ञानी, अमन और मनीष पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने चम्मच के हथियार बना वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में जेल का एक कर्मचारी परमजीत सिंह भी जख्मी हो गया। जालंधर स्थित बस्ती बावा खेल की बाबा काहन दास कॉलोनी निवासी घायल अमन और करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह को गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ितों के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि जेलों के अंदर उनके बच्चे सुरक्षित नहीं है। जेलों में बंद उनके बच्चों को गैंगस्टरों से खतरा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हरियाणा के भिवानी स्थित तेलीवाड़ा के रहने वाले दीपक टीनू कई आपराधिक मामलों में गोइंदवाल सब-जेल में बंद है। आरोपी ने अपने अन्य साथी मंदीप सिंह के साथ मिलकर रविवार रात बीमारी का बहाना बनाया। जेल गार्द के सदस्य दोनों को जब जेल के अस्पताल में लेकर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग जेल के बंदी अमन और फतेह की बैरक में पहुंच गए।
विज्ञापन
वहां पहुंचने के बाद आरोपी टीनू ने अपने करीब 12 साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने करणप्रीत और अमन के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। जेल कर्मचारी परमजीत सिंह ने जब बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने चम्मच से बने तेजधार हथियार से उसकी टांगों पर वार करना शुरु कर दिया। इस दौरान लॉरेंस के गुर्गों ने करणप्रीत सिंह, अमन और मनीष के सिर व टांगों पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
घायलों के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि करणप्रीत सिंह और अमन के विरुद्ध हत्या का प्रयास और मारपीट के चार केस दर्ज हैं। वहीं दूसरी तरफ जेल प्रशासन की शिकायत पर गोइंदवाल थाने में दीपक उर्फ टीनू, मंदीप सिंह, करणप्रीत सिंह उर्फ फतेह, अमन और मनीष के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।