फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster_tanishq_court_robbery

तनिष्क शोरूम में लूटपाट करने वाला सरगना भगौड़ा करार

Fri, 06 Dec 2013 02:36 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
अमर उजाला / चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
Gangster_tanishq_court_robbery
तनिष्क शोरूम मनीमाजरा में दस करोड़ के गहनों की डकैती करने वाले गिरोह के सरगना पारस सोनी उर्फ प्रीतपाल सिंह को अदालत ने भगौड़ा करार दिया है।
विज्ञापन


पारस सोनी एक महीना पहले पुलिस को चकमा देकर रोपड़ की जेल से फिरोजपुर कोर्ट में लेकर जाते हुए फरार हो गया था।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह की अदालत में पेशी से पेश न होने पर अदालत ने भगौड़ा घोषित करार दिया था।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 दिसंबर तय की है। इससे पहले पारस सोनी 2003 में राजस्थान पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था।

मनीमाजरा के तनिष्क शोरूम में 11 जनवरी 2011 की रात को पुलिस की वर्दी में आए एक दर्जन युवकों ने डकैती डाली थी।

डकैती करने से पहले लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड को नशे की गोलियां खिलाकर उसके हाथ-पांव बांधकर फेंक दिया था। शोरूम का ताला तोड़कर आरोपी 10 करोड़ के गहने लेकर टाटा 407 गाड़ी से फरार हो गए थे।

चंडीगढ़ पुलिस 72 घंटे में ही दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पारस सोनी, मानव सोनी, भुरा कुरैशी, उपेंद्र सिंह, अनुज कुमार, सोनू राघव ,अजय सिंह और भूरा तोमर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने पारस सोनी की निशानदेही पर फरार गिरोह के चार अन्य सदस्यों को काबू किया था। पारस सोनी पर पंजाब में हत्या, लूट, स्नैचिंग, चोरी और डकैती के 15 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए सभी आरोपियों को पुलिस ने रोपड़ जेल में शिफ्ट किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed