{"_id":"5b2f88824f1c1bc2378b59a5","slug":"gangster-sampat-nehra-s-friend-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर संपत नेहरा का साथी गिरफ्तार,दो साल से थी पुलिस को तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर संपत नेहरा का साथी गिरफ्तार,दो साल से थी पुलिस को तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jun 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
संपत नेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने मारपीट के मामले में दो साल से फरार गैंगस्टर संपत नेहरा के साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहाली के गांव जंडपुर का निवासी मनप्रीत भंगू है। पुलिस ने उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी की सेक्टर-3 थाना पुलिस पिछले दो साल से तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वह सेक्टर-46 में घूम रहा है। पुलिस ने एक टीम बनाई और फिर आरोपी को दबोच लिया।
सेक्टर-27 डी के मकान नंबर-3280 निवासी जसप्रीत सिंह ने 28 जुलाई 2016 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उस समय वह सेक्टर-26 के एक कॉलेज में एमए का स्टूडेंट था। वह अपने दोस्त संदीप की एडमिशन के लिए जा रहा था तो सेक्टर-10 की पार्किंग के नजदीक वह अपने दूसरे साथी का इंतजार करने के लिए रुक गया। इसी दौरान उसी दिन शाम करीब 4 बजे गैंगस्टर संपत नेहरा, मनप्रीत भंगू, हैप्पी अपने दो तीन साथियों के साथ वहां आए और सभी ने डंडों व घास काटने वाली तलवार से उस पर हमला कर दिया।
मनप्रीत ने बेसबॉल का डंडा निकालकर उसके सिर पर मार दिया था। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने साथी की गाड़ी में भाग निकला था। इसके बाद सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस को शिकायत देने के बाद संपत नेहरा, मनप्रीत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और तब से ही पुलिस को ये सभी वांटेड थे।