फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lawrence Bishnoi will not run gang from jail

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सतर्क हुई पुलिस, इस गैंगस्टर पर रहेगी चार राज्यों की नजर

Thu, 12 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 12 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi will not run gang from jail
लॉरेंस बिश्नोई
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल से कोई गैंगस्टर गिरोह संचालित न कर सके इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई पर शिंकजा कस सकता है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी गंभीर है।
विज्ञापन


लॉरेंस पर विशेष नजर रखने के लिए हरियाणा के डीजीपी ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र भेजा है। इसके अलावा दिल्ली और यूपी के पुलिस अधिकारियों को भी पत्र भेजा जाएगा। पत्र में लॉरेंस से मिलने वालों पर पूरी नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा गिरोह के फरार चल रहे सदस्यों को डीजीपी ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


 रोहतक के गांव कारौर के आनंद पहलवान हत्याकांड में सीआईए-2 ने भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी गैंगस्टर संपत नेहरा को रिमांड पर लिया हुआ था। संपत ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए थे। उसने बताया था कि आनंद को मारने के लिए उसी ने शूटर हनी को कारौर भेजा था। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट के आदेश पर संपत को सुनारिया जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि जेल में बंद बदमाश अब जेलों के अंदर से गिरोह को संचालित नहीं कर सकेंगे। संपत और गिरोह के अन्य सदस्यों को हरियाणा पुलिस ने हैदराबाद पुलिस के सहयोग से पकड़ा है। भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही गिरोह को फिर से संचालित न कर दे, इसको लेकर राजस्थान के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। ताकि उससे मिलने वालों पर नजर रखी जा सके। 


डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा यूपी, दिल्ली, पंजाब में बंद हरियाणा के कुख्यात बदमाशों पर विशेष निगरानी रखने को संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के पास पत्र भेजा जा रहा है। वांछित बदमाशों को पकड़वाने में भी सहयोग मांगा जा रहा है। क्रांति गैंग और लॉरेंस बिश्नोई का लगभग खात्मा किया जा चुका है। जल्द फरार चल रहे सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed