फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Gaurav Patial two fellow arrested with weapons in Punjab

Punjab News: गैंगस्टर गौरव पटियाल के दो साथी हथियारों समेत काबू, जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट में केस

Wed, 25 Jan 2023 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 10:16 PM IST
सार

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गौरव पटियाला इस समय बंबीहा ग्रुप की अगुवाई कर रहा है जबकि वह दोनों गौरव पटियाल के पुराने साथी जैकपाल सिंह उर्फ लाली निवासी मोगा के इशारे पर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Gangster Gaurav Patial two fellow arrested with weapons in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस ने अर्मेनिया की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर गौरव पटियाल के इशारे पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने समेत व आरोपियों को पनाह देने वाले उसके दो साथियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह किंगरा निवासी मंडी डबवाली सिरसा और हरिंदर सिंह निवासी कोटकपूरा फरीदकोट के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पहले ही जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े राज खुलने के आसार हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गौरव पटियाला इस समय बंबीहा ग्रुप की अगुवाई कर रहा है जबकि वह दोनों गौरव पटियाल के पुराने साथी जैकपाल सिंह उर्फ लाली निवासी मोगा के इशारे पर वारदात को अंजाम देते थे। हरिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह में सभी की भूमिका अलग रहती थी। जिसे जैसा आदेश दिया जाता था, वह उसे पूरा करता था। 
विज्ञापन


वह मुख्यरूप से पंजाब के व्यापारियों या कारोबारियों की पहचान कर उनसे रंगदारी मांगने के काम को अंजाम देता था। कुलदीप किंगरा ने बताया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई आरोपियों को वारदात के बाद सिरसा एरिया में छिपने के लिए जगह का इंतजाम करता था। जैकपाल उर्फ लॉली उन्हें हथियार व गोला बारूद मुहैया करवाता था। इसे उसने अपने साथियों को मुहैया करवाया था। अभी तक वह हथियार बरामद नहीं हुई हैं। पुलिस की तरफ से जल्दी ही उक्त हथियारों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed