फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster attack on jail warden in Central jail of Bhatinda

पंजाब की जेल में गैंगस्टर की गुंडागर्दी, बिना वजह वार्डन पर बोला हमला, वर्दी भी फाड़ी

Tue, 25 Jun 2019 10:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gangster attack on jail warden in Central jail of Bhatinda
सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर ने जेल वार्डन पर हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी हवालाती कर्मजीत सिंह निवासी गांव बलमगढ जिला पटियाला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के शिकार जेल वार्डन की पहचान जगदेव सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


जेल के सहायक अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि करीब बीस दिन पहले बठिंडा पुलिस की ओर से मानसा पुलिस के साथ साझे ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर कर्मजीत सिंह जेल में बंद है। 23 जून को जेल वार्डन जगदेव सिंह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान हवालाती कर्मजीत सिंह ने बिना वजह जेल वार्डन के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

जेल वार्डन ने विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस को सूचना दी गई। थाना कैंट पुलिस के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ जेल के सहायक अधीक्षक जोगिंदर सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया। 

आरोपी कर्मजीत सिंह गैंगस्टर जामन सिंह का करीबी है और जामन सिंह के साथ मिलकर गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा के लिए काम करता था। आरोपी ने अपने साथी जामन सिंह, राम सिंह के साथ मिलकर भुच्चो निवासी एक युवक की हत्या कर दी थी।

इस मामले में जब राम सिंह पुलिस के पास सरेंडर करने लगा तो आरोपी कर्मजीत सिंह और जामन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही साथी राम सिंह की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed