शादी की मेहंदी नहीं सूखी थी, ससुराल से उठाकर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताहभर पहले ही विवाह बंधन में बंधी नवविवाहिता का उसके मायके के युवकों ने साथियों के साथ अपहरण कर गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
वारदात के 9 दिन बाद विवाहिता ने आपबीती अपने पति को बताई और थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बे के एक नजदीकी गांव के युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक जून को उसकी शादी हुई थी। 17 जून को वह अपने ससुराल घर से रात 9.30 बजे बाहर अपने ही खेत की तरफ निकली थी। तभी एक सफेद रंग की कार कच्चे रास्ते से हो उसकी ओर आई।
नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि गाड़ी से उसके मायके गांव के युवक अजय और मंजीत उतरे और जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में हेमंत भी बैठा था और संदीप ड्राइविंग कर रहा था।
शोर मचाने पर आरोपियों ने दी मारने की धमकी
आरोप है कि जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे राजस्थान के गांव सावलोद के पावर हाउस में ले गए। वहां अजय और मंजीत ने उससे दुष्कर्म किया। पावर हाउस में पहले से एक और युवक चेतन भी मौजूद था। उसके बाद सभी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी 18 जून को उसे उसके मायके छोड़ गए।
आरोपियों ने उसे वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने 9 दिन बाद आपबीती अपने पति को सुनाई। दंपति ने शुक्रवार रात आरोपियों के खिलाफ अटेली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
सामान्य अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। महिला पुलिस निरीक्षक मीनाक्षी ने मामले की जांच करते हुए पीड़िता के बयान कलमबंद कराए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।