फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   girl gangrape in sonipat

बहन के घर से लौट रही युवती से लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप

Mon, 21 Mar 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 21 Mar 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
girl gangrape in sonipat
रेप, गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
सोनीपत में बहन के घर से लौट रही 10वीं की छात्रा से बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गढ़ी उजाले खां निवासी कृष्ण सहित चार आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज कराए बयान में छात्रा ने बताया कि वह 17 मार्च को अपनी बड़ी बहन के घर से वापस गोहाना पहुंची। यहां घर पर ताला लगा था। रोहटा पार्क के पास मां से मिलने गई, लेकिन वहां वह भी नहीं मिली। जब वह घर वापस आने लगी तो रास्ते में गांव गढ़ी उजाले खां निवासी कृष्ण का एक साथी उसे मिला। जिसे वह पहले से जानती थी। उसने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


पानीपत रोड पर जाते ही युवक ने बाइक घर की ओर मोड़ने  की बजाय दूसरी दिशा में तेज गति से दौड़ा दी। रोहतक-पानीपत हाइवे के पास एक वैगन-आर के पास बाइक रोक दी, जिसे कृष्ण चला रहा था। साथ ही उसमें दो अन्य युवक भी बैठे थे। आरोपियों ने उसे जबरन वैन में बैठा लिया और साथ में बाइक चलाने वाला युवक भी आ गया। चारों वैन को सुनसान मार्ग पर ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से निकलकर वह घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। परिवार के लोग उसे लेकर सिटी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed