फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape in Batala Punjab, Police arrest 3 of them

GF को फोन कर रात में मिलने बुलाया, फिर जो हुआ सुन खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Tue, 06 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Updated Tue, 06 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Gangrape in Batala Punjab, Police arrest 3 of them
युवती से सामूहिक दुष्कर्म
एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को रात में फोन कर मिलने के लिए बुलाया फिर उसे वह गांव के आखिर में एक खाली कोठी में ले गया। मामला पंजाब के बटाला का है, जहां थाना डेरा बाबा नानक के आधीन आते एक गांव में 6 युवकों ने 21 साल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी 6 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके रविवार की देर शाम तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य तीन फरार हैं। सभी आरोपी बालिग है।  
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि राजन नाम का युवक उसे आठ महीने पहले से जानता था और वह एक दूसरे को फोन करते थे। राजन ने 3 जून को उसे गांव निक्कोसरां अड्डे पर बुलाया। वहां से राजन उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव में ही बनी एक नई खाली कोठी में ले गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली स्लाइड भी देखें...

Gangrape in Batala Punjab, Police arrest 3 of them
खाली कोठी में ले जामे के बाद, वहां उसने अपने पांच साथियों जगरूप सिंह, रूबल, वजीर सिंह, पम्मा और गोपा को भी बुला लिया। सबसे पहले राजन ने उससे दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि अगर उसने इस के बारे में किसी को बताया कि वह उसे जान से मार देगा।

बाद में अन्य पांच युवकों ने भी उससे दुष्कर्म किया। थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ  रबिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी राजन, जगरूप सिंह, रूबल, वजीर सिंह, पम्मा और गोपा सभी निवासी निक्कोसरां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजन, जगरूप सिंह औैर रूबल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वजीर सिंह, पम्मा और गोपा फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed