फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape by taking minor from Chandigarh to Delhi

नाबालिग को चंडीगढ़ से दिल्ली ले जाकर गैंगरेप, वापस लेकर आते समय पकड़े

Thu, 27 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Gangrape by taking minor from Chandigarh to Delhi
- फोटो : Demo Pic
मौली जागरां के ईडब्ल्यूएस मकान में रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग को दो भाई अपने साथ अगवा करके दिल्ली ले गए। दिल्ली में बदरपुरा बार्डर पर बनी एक कॉेलानी में दोनों भाई ने उसके साथ गैंग रेप किया। इतना ही नहीं दो भाई गैंप रेप करने के बाद नौंवी  कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को 9वें दिन उसके घर छोड़ने आ रहे थे। इसी दौरान मौली जागरां थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को रास्ते में ही दबोच लिया। हालांकि मौली जागरां पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली गई हुई थी। दिल्ली से पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी लड़की को छोड़ने चंडीगढ़ गए है। 
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर वापिस लौटे रहे दोनों भाईयों को नाबालिग के साथ दबोच लिया। मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बताया आरोपी कृष्णा कुमार तिवाड़ी (22) और उसका एक छोटा (17) साल का नाबालिग भाई 15 जुलाई को नाबालिग लड़की को मौली जागरां से अगवा करके ले गए थे। दोनों भाई यूपी में लखनऊ के पास सुलतानपुर  के गांव असरोली  के रहने वाले है। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर अगवा का मामला दर्ज करके के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए धड़ पकड़ कर रही थी। पुलिस टीम दोनों को पकड़ने के लिए सुलतानपुर उनके गांव  गई तो पता चला कि दोनों दिल्ली में बदरपुर बार्डर के पास किराये का मकान लेकर रहते है।
विज्ञापन


पुलिस टीम जब दिल्ली पहुंचे तो उनको भनक लग गई थी कि पुलिस उनके पीछे लगी हुई। जिसके चलते दोनों भाई मंगलवार को दिल्ली से नाबालिग को उसके घर छोड़ने के वहां से निकल आए। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों मंगलवार शाम को वहां से दबोच लिया। उसके बाद नाबालिग की शिकायत पर दोनों के खिलाफ गैंप रेप का मामला दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी नाबालिग भाई को मंगलवार रात को बालसुधार ग्रह छोड़े आए। जबकि  22 साल के आरोपी कृष्ण कुमार को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कृष्णा कुमार को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed