फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape accused twenty year prisonment

गैंगरेप के दोषियों को कोर्ट से चौंकाने वाली सजा

Sat, 14 Mar 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 14 Mar 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
gangrape accused twenty year prisonment

खेतों में करीब दो साल पहले महिला के साथ सामूहिक दुराचार करने के जुर्म में अदालत ने तीन युवकों को चौंकाने वाली सजा सुनाई है। तीनों को 20-20 साल की कैद हुई है। युवकों पर आरोप था कि तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से महिला को हिसार से बुला बुलाया और उसके बाद खेतों में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


हिसार निवासी एक महिला ने 25 मार्च 2013 को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी जान पहचान के युवक गांव डूमरखां खुर्द निवासी सुमित ने उसे किसी काम के बहाने नरवाना के बस अड्डे पर बुलाया। जब वह नरवाना के बस अड्डे पर पहुंची तो सुमित वहां मिला और उसे थ्री व्हीलर में बैठा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान थ्री व्हीलर में गांव डूमरखां खुर्द निवासी दिनेश भी सवार हो लिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे गांव डूमरखां खुर्द ले गए और वहां से बाइक पर बैठाकर गांव तारखां के खेतों में ले गए। जहां पर बने एक कमरे में सुमित, दिनेश ने उसके साथ दुराचार किया। इसी दौरान उन्होंने तीसरे आरोपी अजमेर को भी वहां पर बुला लिया और उसने भी उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान जब उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में तीनों आरोपी खेतों में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरीके से वह उचाना थाने में पहुंची और मामले की शिकायत दी। पुलिस ने उस समय महिला की शिकायत गांव डूमरखां खुर्द निवासी सुमित, दिनेश, अजमेर के खिलाफ सामूहिक दुराचार तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने तीनों आरोपियों को दुराचार का दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed